Education & CareerJharkhandRanchi

कॉलेज पासआउट होना शिक्षा का अंत नहीं, जब तक हम सीखते हैं स्टूडेंट्स होते हैं : अमिताभ चौधरी

संत जेवियर्स कॉलेज की गेजुएशन सेरेमनी 2999 स्टूडेंट्स को डिग्री मिली

Ranchi : संत जेवियर्स कॉलेज रांची के 12 वें गेजुएशन सेरेमनी को सम्बोधित करते हुए जेपीएससी अध्यक्ष और ग्रेजुएशन सेरेमनी के मुख्य अतिथि अमिताभ चौधरी ने कहा कि संत जेवियर्स कॉलेज रांची का शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान है. कॉलेज ने स्टूडेंट्स को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ एकेडमिक लक्ष्य को प्राप्त करने अहम योगदान दिया है. हर व्यक्ति के जीवन में शिक्षा सबसे बड़ी ताकत होती है. कॉलेज से पासआउट होने के बाद शिक्षा खत्म नहीं हो जाती है. जीवन में हम जब तक सीखते रहते हैं हम तब तक एक स्टूडेंट्स होते हैं. व्यक्ति को हमेशा पढ़ते, सिखते रहना चाहिए.

ऑन लाइन मॉड में आयोजित इस गेजुएशन सेरेमनी में कुल 2999 स्टूडेंट्स को डिग्री मिली. वहीं 41 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल दिया गया. जिसमें 30 लड़कियां शामिल हैं. इस अवसर रांची यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. रमेश कुमार पांडे, प्रोविंशियल सुपीरियर फादर अजित कुमार खेस, कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ फादर नाबोर लकड़ा आदि शामिल रहे.

इसे भी पढ़ें :हाल-ए-पार्किंग: सर्कुलर रोड में 20 बड़े कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, पार्किंग मुकम्मल नहीं, इसलिए लगता है जाम

डॉ. रमेश कुमार पांडे ने कहा आज आपके लिए उपलब्धि का दिन

रांची यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. रमेश कुमार पांडे ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण किसी भी तरह का फिजिकल कन्वोकेशन आयोजित नहीं हो रहा है. सभी स्टूडेंट्स को बधाई देते हुए कहा कि आज आपके लिए उपलब्धि का दिन है. कॉलेज में आपको जो भी शिक्षा प्राप्त हुई है, उससे एक उत्कृष्ट नागरिक के रुप में खुद को स्थापित कर सकेंगे.

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर नाबोर लकड़ा ने कहा कि यह ग्रेजुएशन सेरेमनी एक महत्वपूर्ण समारोह होता है, जो हमेशा याद रहता है. कॉलेज में अपने महत्वपूर्ण साल बिताने के बाद आपके पास आत्मविश्वास और बेहतर समझ है. देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान आप स्टूडेंट्स देंगे. कार्यक्रम के आयोजन और संचालन में हिंदी विभागाध्यक्ष कमल कुमार बोस का योगदान रहा. 2999 डिग्री लेने वाले स्टूडेंट्स में यूजी 2016-2019, पीजी 2017-19 और बीएड 2017-19 बैच के स्टूडेंट्स शामिल थे.

इसे भी पढ़ें :दुमका मेडिकल कॉलेज ऐसे बना रहा डाक्टर! आधे से अधिक विभाग में न प्रोफेसर, न एसोसिएट प्रोफेसर

Related Articles

Back to top button