
Sanktoria: कोयला उद्योग में हड़ताल टालने के लिए कोयला मंत्रालय लामबंद हो गया है. केंद्रीय कोयला खान एवं संसदीय मंत्री की उपस्थिति में संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक 19 सितंबर को होगी. इस दौरान एफडीआइ पर पुनर्विको टालनेचार कर वापस लेने श्रमिक संघ प्रतिनिधियों दबाव बनाएंगे. इसके बाद ही हड़ताल स्थगित करने पर श्रमिक नेता विचार करेंगे. केंद्र सरकार की कोयला उद्योग में शत प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआइ) लागू करने की घोषणा के बाद श्रमिक नेताओं ने आक्रोश बढ़ गया है.
पांच ट्रेड यूनियन में एटक, सीटू, एचएमएस, इंटक तथा एक्टू ने 24 सितंबर को एक दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है. वहीं भारतीय मजदूर संघ ने 23 से 27 सिंतबर तक पांच दिवसीय हड़ताल करने की नोटिस थमाई थी. इसके बाद श्रमिक नेताओं ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी.
इस बीच कोयला सचिव ने एटक, सीटू तथा एचएमएस को वार्ता कर हड़ताल स्थगित करने को कहा, पर तीनों श्रम संघ ने एफडीआइ वापस लिए बगैर हड़ताल स्थगित करने से इनकार कर दिया.
इसे भी पढ़ेंः 13 महीनों के वेतन पर बोले पुलिस कर्मी- ये ठीक वैसा ही है, जैसे कार देकर चारों टायर खोल लेना
आंदोलन यथावत जारी रहेगा
साथ ही कहा कि पांच यूनियन ने हड़ताल की नोटिस दी है. इसलिए संयुक्त वार्ता की जाए. कोल मंत्रालय व सीआइएल एक बार पुनः हड़ताल टालने में जुट गया है. 19 सितंबर को केंद्रीय कोयला खान एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी की अध्यक्षता में दोपहर तीन बजे से खान मंत्रालय में बैठक आयोजित की गयी है. इस बैठक में बीएमएस, एटक, एचएमएस, सीटू तथा इंटक समेत अन्य संगठन भी शामिल होंगे.
इधर श्रमिक संघ प्रतिनिधियों का कहना है कि कोयला मंत्रालय एफडीआइ मुद्दे पर पुनर्विचार वापस नहीं लेती है तो आंदोलन यथावत जारी रहेगा. यहां यह बताना लाजिमी होगा कि कोयला की मांग लगातार बढ़ते जा रही है और उत्पादन में गिरावट आने से कोल प्रबंधन से पहले चिंतित है.
इसे भी पढ़ेंः दिल्ली से कोलकाता पहुंचे सीबीआइ के तीन वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व आयुक्त राजीव कुमार पर कस सकता है शिकंजा
उत्पादन पर काफी असर पड़ेगा
ऐसी स्थिति में कोयला एक दिवसीय हड़ताल भी होती है तो उत्पादन पर काफी असर पड़ेगा, इसलिए हड़ताल टालने की कवायद शुरू की गयी है. क्षेत्रीय श्रमायुक्त केंद्रीय ने भी हड़ताल टालने का प्रयास आरंभ कर दिया है. सभी श्रमिक संघ प्रतिनिधि एवं कोयला प्रबंधन को आरएलसी ने 20 सितंबर को वार्ता के लिए बुलाया है.
इस बैठक में श्रमिक संघ प्रतिनिधि शामिल होंगे अथवा नहीं, इस बारे में फिलहाल कुछ कहना जल्दबाजी होगी, पर संयुक्त श्रमिक संघ कोयला मंत्री के साथ होने वाली बैठक में अवश्य शामिल होंगे. केंद्रीय कोयला मंत्री ने 19 सितंबर को दिल्ली में बैठक आयोजित की है.
एफडीआइ समेत अन्य मुद्दों पर वार्ता होगी
इसमें सभी श्रमिक संघ प्रतिनिधि शामिल होंगे. एफडीआइ समेत अन्य मुद्दों पर वार्ता होगी. केंद्र एफडीआइ पर पुनर्विचार कर वापस लेगी, तभी आंदोलन स्थगित किया जाएगा.सेंट्रल आरएलसी एवं कोयला खान मंत्री के साथ बैठक आयोजित की गयी है. सभी यूनियन के साथ चर्चा कर आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी. केंद्र सरकार को पहले अपना निर्णय वापस लेना होगा, तभी हड़ताल स्थगित की जाएगी.
इसे भी पढ़ेंः Birbhum: बम विस्फोट में उड़ा पक्का मकान, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस




