Uncategorized

प्‍याज की माला पहन कांग्रेस सदस्‍यों का प्रदर्शन

रांची : प्‍याज की लगातार बढ़ रही कीमत का देशभर में विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार (31 अगस्‍त, 2015) को राजधानी के अलबर्ट एक्‍का चौक में कांग्रेस जिला युवा इकाई के सदस्‍यों ने प्‍याज की माला पहन अपना विरोध प्रकट किया। इस दौरान कांग्रेस के सदस्‍य केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगा रहे थे। सभी सदस्‍य अपने साथ स्‍लोगन लिखे पोस्‍टर लेकर प्रदर्शन स्‍थल पर पहुंचे थे। पोस्‍टर में अच्‍छे दिन आ गये, दाल और प्‍याज के दाम बढ़ गये, भाषण नहीं राशन दो, कर‍ लिया वादा, अब पूरा करो जैसे नारे लिखे गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button