Uncategorized

डरा धमका कर लेवी मांगनेवाले गिरोह का भंडाभोड़, दो गिरफ्तार

रांची/चतरा : चतरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए उग्रवादी संगठन के नाम पर लेवी मांगनेवाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस अभियान में पुलिस ने दो अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है जिनके पास से लेवी के रूप में वसूले गये पैसे बरामद किये गये हैं। अब दोनों से पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया है कि यह गिरोह शहर के बड़े व्‍यवसायियों से जेल में बंद अपराधियों और नक्‍सलियों का नाम लेकर पैसे की उगाही करता था। इस संबंध में जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को गुप्‍त सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद उन्‍होंने एक टीम गठित की और टीम ने अभियान के दौरान चतरा पोस्‍ट ऑफिस चौक और प्रतापपुर थाना क्षेत्र के घोरीघाट इलाके से दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया है कि यह गिरोह उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के नाम से भी शहर में उगाही कर रहा था। अब पुलिस पूछताछ में कई नयी बातें उभरकर सामने आ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button