JharkhandRanchi

सीएनआई के 27 डायसिस हमारा परिवारः मॉडरेटर

संत पॉल्स कॉलेज प्रशासकीय भवन का उदघाटन सह इंटरमीडिएट सेक्शन शिलापट्ट का अनावरण

Ranchi: कोविड के दौर में बनकर तैयार हुआ संत पॉल्स कॉलेज का प्रशासकीय भवन, सीएनआइ (चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया) के अन्य डायसिस के लिए प्रेरणा का स्रोत है. इसके लक्ष्य को महामारी के विकट संकट के बावजूद पूरा किया गया. यह बातें चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के मॉडरेटर राइट रेव्हू प्रेमचंद सिंह ने कही. वे शनिवार को संत पॉल्स कॉलेज के प्रशासकीय भवन का उदघाटन-सह इंटरमीडिएट सेक्शन के शिलापट्ट का अनावरण के मौके पर बोल रहे थे.

उन्होंने कहा कि हमारे जबलपुर डायसिस के अंतर्गत एक भी कॉलेज नहीं है, हम संत पॉल्स कॉलेज के इतिहास से प्रेरित होकर, वहां कॉलेज की स्थापना करना चाहेंगे.

उन्होंने कहा कि सीएनआई के 27 डायसिस के रूप में हमारा वृहत परिवार है. जिसमें ईश्वर की अगुवाई और सामूहिक धन्यवाद के लिए हम इस तरह जमा होते हैं. यह ईश्वर की ही दया है.

इसके पूर्व कॉलेज प्रशासकीय भवन का संस्कार धार्मिक विधि के साथ मॉडरेटर और बिशप बीबी बास्के की अगुवाई में की गई. इस धार्मिक अनुष्ठान में चर्च के अधिकारियों सहित छोटानागपुर पेरिस के सभी पुरोहितों ने योगदान दिया.

इसे भी पढ़ें:यूक्रेन में फंसे हैं साहिबगंज के चार मेडिकल स्टूडेंट्स, परिजनों की बढ़ी चिंता

नये भवन में कौन-कौन से कार्यालय संचालित किये जायेंगे

इस भवन में कॉलेज से प्रशासनिक से जुड़े सभी ऑफिस हैं. इसमें एक प्रींसिपल चैंबर, मैनेंजमेंट चैंबर,कॉन्फ्रेंस हॉल,लेडिज और जेंटस स्टॉफरूम, एग्जामिनेशन डिपार्टमेंट, स्टाइपेंड व एकाउंटस डिपार्टमेंट, कंप्यूटर सेक्शन, कीचन, पार्किंग लॉंज, स्टोर रूम, वॉशरूम आदि की व्यवस्था है. लिफ्ट की व्यवस्था तकनीकी विवशता के कारण नहीं हो पाया.

इसे भी पढ़ें:7वीं से 10वीं जेपीएससी मुख्य परीक्षा के खिलाफ फिर से हाइकोर्ट में याचिका दायर

सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

इस मौके एचपीडीसी सभागार में रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इसमें छात्र-छात्राओं की ओर से देश की विभिन्न संस्कृतियों के रंगों को नृत्य और संगीत के माध्य्म से मंच प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में सिनोड के महासचिव रेव्ह शैलेश डेनिस ने कहा दस हजार छात्रों को शिक्षा देना महत्वपूर्ण है.

वर्तमान में हमें रोजगार के लिए शिक्षा को महत्वपूर्ण और प्रसांगिक बनाना है. कोषाध्यक्ष सीएनआइ सुब्रत गोराई ने कहा कि कोविड काल की चुनौती को स्वीकार करते हुए विजन पर ध्यान देना बड़ी बात रही.

इसे भी पढ़ें:लालू प्रसाद के दांत का दर्द हुआ कम, प्रोटीन और नमक कम खाने की सलाह

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थितिः

कार्यक्रम में सीबीएसएस सीएनआइ सुरेश जैकब, चीफ फंक्सनरी एंड सेक्रेटरी एसबीएचएस सीएनआइ जोशुआ रतन, संत पॉल्स कॉलेज सचिव रेव्ह पीटर बारला सहित रांची यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, परीक्षा नियंत्रक डॉ प्रो. आशीष कुमार झा, डीन ऑफ सांइस प्रो. डॉ कुन्नूर कांडी आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:सांसद ने की अनुशंसा, पीएम आपदा राहत कोष से उपचार के लिए 13 मरीजों को मिले 24 लाख

Related Articles

Back to top button