JharkhandRanchi

2 अक्टूबर को सीएम करेंगे स्वच्छता जागरूकता अभियान की शुरुआत 

Ranchi : झारखंड सरकार ने 2 अक्टूबर से राज्य भर में स्वच्छता जागरूकता अभियान की शुरुआत करने का निर्णय लिया है. इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री रघुवर दास लातेहार जिला में आयोजित विशेष ग्राम स्वच्छता सभा के माध्यम से करेंगे. इस संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव ने सभी उपायुक्तों को अभियान शुरू करने निर्देश दिया है. यह अभियान मंगलवार 2 अक्टूबर से 30 जनवरी 2019 तक चलाया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : रांची की नयी एसडीओ गरिमा सिंह ने पदभार संभाला, कहा- पेंडिंग मामलों को प्राथमिकता

ओडीएफ की निरंतरता बनाये रखने का प्रयास 

स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) के निदेशक अमित कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मंगलवार 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 149वें जन्म दिवस एवं स्वच्छ भारत मिशन के चौथा वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्यभर में स्वच्छता जागरुकता अभियान की शुरुआत की जा रही है. यह अभियान सभी जिलों में ओडीएफ की स्थिति को निरंतर बनाये रखने की दिशा में एक ठोस प्रयास है.

इसे भी पढ़ें : बोकारो : करोड़ो के लागत से बने चेक डैमों से एक इंच भी नहीं भीगी जमीन

अभियान की मुख्य गतिविधियां

• जिले के सभी ग्रामों में विशेष स्वच्छता सभा का आयोजन कर बने शौचालयों के उपयोग करने हेतु लोगों को जागरूक करना.

• छूटे वैसे योग्य लाभुक जिन्हें शौचालय सुविधा का लाभ नहीं मिल सका है, उन्हें चिन्ह्ति कर लाभ देना

• जिले के वैसे विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्य सार्वजनिक स्थल जहां शौचालयों की सुगम व्यवस्था नहीं है, उन स्थानों को चिन्हित करना

• सभी गांवों, पंचायतों, स्वास्थ्य केंद्रों, धार्मिक स्थलों, बाजार सहित अन्य सार्वजनिक जगहों पर विशेष जागरुकता अभियान चला कर ओडीएफ से संबंधित गतिविधि चलाना

ग्राम स्तर पर ठोस एवं तरल सॉलिड एवं लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट को ध्यान में रख निम्न कार्यों को प्राथमिकता दी जायेगी. 

• चौक-चौराहे पर कचरा पेटी का प्रबंधन

• जनसमुदाय को श्रमदान से जोड़कर सफाई अभियान चलाना.

• ग्राम स्तर पर ठोस कचरा संग्रहण ड्राइव का आयोजन.

• खुले रूप से गंदे पानी के जमाव वाले क्षेत्रों को भरना.

• बायोड्रीग्रेबल ठोस कचरा का निपटान सैनिटरी लैडफिल के माध्यम से करना.

Related Articles

Back to top button