Uncategorized

मध्यप्रदेश : बदमाशों ने पुलिस को बनाया बंधक, वर्दी पहन लड़की का किया अपहरण

Panna: बदमाशों ने पुलिस की वर्दी पहनकर पुलिस की ही गाड़ी से बमुरहा गांव से 18 वर्षीय एक लड़की का अपहरण कर लिया. यह घटना प्रदेश के जिले के अमानगंज थाने के बमुरहा गांव की है. जिला पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने और उनके कब्जे से लड़की को छुड़ाने के लिये हमने तलाश शुरू कर दी है. इसके लिये पुलिस की अलग अलग टीमों को लगाया गया है. उन्होंने इस मामले में इससे अधिक कुछ भी कहने से इंकार कर दिया.

डायल 100 पर मिली सूचना के बाद बमुराह गांव पहुंची थी पुलिस

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात साढ़े 11 बजे आरोपियों ने पुलिस के डायल 100 पर फोन कर कहा कि बमुराह गांव में सड़क पर एक आदमी पड़ा हुआ है. उन्होंने बताया कि इस पर सहायक उप निरीक्षक सुभाष दुबे सहित दो पुलिसकर्मी और वाहन चालक गाड़ी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. सड़क किनारे एक युवक पड़ा मिला. पुलिसकर्मियों ने गाड़ी से उतरकर युवक को जैसे ही उठाने का प्रयास किया. उसने पुलिसकर्मियों पर कट्टा तान दिया. उन्होंने बताया कि पास में खड़े अन्य चार बदमाश आ गये. बदमाशों ने दोनों पुलिसकर्मियों और चालक को बंधक बना लिया. उनकी वर्दी उतरवाई और उन्हें पास में खड़ी अपनी जीप में बांधकर डाल दिया.

इसे भी पढ़ें: विक्षिप्त महिला को रिम्स के सुरक्षा गार्ड ने लातों से पीटा (देखें वीडियो)

पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान

उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी पुलिस की गाड़ी डायल 100 से बमुरहा गांव पहुंचे. थाना प्रभारी के बुलाने की बात कहकर 18 वर्षीय लड़की, उसके पिता और चाचा को जबरन पुलिस की गाड़ी में बिठा लिया. उन्होंने बताया कि कुछ ही दूर चलने के बाद पिता और चाचा को गाड़ी से उतारकर लड़की को लेकर भाग गये. आरोपी लड़की को अपने वाहन में बैठाकर बंधक पुलिसकर्मियों और पुलिस वाहन को छोड़कर फरार हो गये. पुलिस ने घटना को अंजाम देने वालों में आरोपी देवराज है. चार अन्य आरोपी भी उसके साथ थे. पुलिस ने पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button