Corona_UpdatesJharkhandLead NewsRanchi

क्लीनिकल रिसर्च यूनिट फॉर होम्योपैथी रांची बनाएगा 80 हजार बिरसा जीवन आयुष किट

आयुष डायरेक्टर झारखंड ने ऑफिसर इंचार्ज को लिखा पत्र, किट का किया जाना है वितरण

Ranchi: कोरोना संक्रमित मरीजों को कोरोना से लड़ने के लिए बिरसा जीवन आयुष किट का वितरण किया जाना है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिरसा जीवन आयुष कार्यक्रम का ऑनलाइन शुभारम्भ 10 मई को की थी. उन्होंने कहा था कि होम्योपैथिक पद्धति से कई जीवन रक्षक दवाइयां कोविड-19 संक्रमण से लड़ने के लिए होम्योपैथिक विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गयी हैं.

मरीजों के शरीर में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने में उपयोगी है

ये दवाइयां संक्रमण से लेकर मरीजों के शरीर में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने में उपयोगी हैं. इसके बाद आयुष डायरेक्टर डॉ श्रीचंद प्रसाद ने क्लिनिकल रिसर्च यूनिट फॉर होम्योपैथी रांची के ऑफिसर इंचार्ज डॉ सुनील कुमार को पत्र लिखा है. साथ ही उनसे किट में इस्तेमाल की जाने वाली दवा और खुराक पर भी उनका मंतव्य मांगा है. जिससे कि जल्द से जल्द आयुष किट का वितरण शुरू किया जा सके. डॉ सुनील ने बताया कि उन्हें 80 हजार किट तैयार करने को कहा गया है.

इसे भी पढ़ें:गोलियों से थर्राया चित्रकूट जेल, मुख्तार का गुर्गा समेत दो मारा गया, शूटर भी ढेर

मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा किट

कोरोना संक्रमित मरीजों को बिरसा जीवन आयुष किट उपलब्ध कराया जाएगा. किट में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए इम्यूनिटी बूस्टर दवाइयां रहेंगी, जो कोरोना संक्रमित मरीजों को जल्द स्वस्थ करने में उपयोगी होंगी. होम आइसोलेशन में रहनेवाले मरीजों के घरों तक भी यह किट पहुंचाने की योजना है.

इस कार्यक्रम के तहत कोरोना संक्रमित मरीजों के वैसे परिजनों को भी दवाइयां दी जाएंगी, जो उनके संपर्क में आ चुके हैं. साथ ही कोविड-19 के नियंत्रण हेतु कार्य कर रहे सभी फ्रंटलाइन वर्करों को भी दवाइयां दी जाएंगी. राज्य के सभी जिलों में संक्रमित मरीजों को दवाइयों का यह किट उपलब्ध कराया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:ईद पर मस्जिद कमिटी को सौंपा गया 8 जंबो सिलेंडर, जरूरतमंदों को मुफ्त मिलेगा

Related Articles

Back to top button