Deoghar

देवघर में नगर भाजपा की बैठक,सरकार के खिलाफ  7 को होगा रोषपूर्ण प्रदर्शन

Deoghar: भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा निर्देशित 7 से 13 नवंबर तक सरकार की भ्रष्टाचार नीति के खिलाफ होने वाले रोषपूर्ण प्रदर्शन को लेकर गुरुवार को देवघर नगर में अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े के नेतृत्व में बैठक का आयोजन जय शिव वाटिका में किया गया. बैठक में कार्यक्रम प्रभारी सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव जाजवाड़े, युवा मोर्चा अध्यक्ष अतुल सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष विजया सिंह, ममता गुप्ता, गौरी शंकर शर्मा, जिला मंत्री रूपा केसरी सहित नगर और जिले के कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. वंदे मातरम का गान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. विषय प्रवेश नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े ने कराया. नगर की कार्यक्रम प्रभारी रीता चौरसिया ने कहा कि यह प्रदर्शन झारखंड सरकार को एहसास दिला देगा कि अब झारखंड की जनता भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करने वाली है. संजीव जजवाड़े ने कहा कि किस प्रकार से नगर के कार्यकर्ताओं को सभी मंच, मोर्चा को एक साथ लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करना चाहिए. उन्होंने कहा अभी पिछले दिनों जिस प्रकार से त्रिपुरारी दास के साथ जिला प्रशासन का रवैया रहा है यह गलत है और भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता त्रिपुरारी दास के साथ है. त्रिपुरारी दास एक चयनित जनप्रतिनिधि हैं और उनके साथ जिला प्रशासन का सौतेला व्यवहार यह दर्शाता है कि प्रशासन किसी संगठन विशेष के व्यक्तियों को तरजीह देते हुए कार्य कर रहा है. जिसे भाजपा बर्दाश्त नहीं करेंगा. युवा मोर्चा के अध्यक्ष अतुल सिंह ने कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कई सुझाव दिए और साथ ही आश्वासन दिया कि कार्यक्रम में युवा मोर्चा पूरे दमखम से लगेगी. महिला मोर्चा अध्यक्ष विजया सिंह ने कार्यक्रम में सभी महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने हेतु अपनी योजना को बताया तथा महिलाओं की शक्ति से कार्यक्रम को अवगत भी कराया.ममता गुप्ता ने अपने किए हुए कार्यों के अनुभव से कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन हेतु कई सुझाव दिए. जिले की मंत्री रूपा केसरी ने प्रशासन के कुकृत्य पर चर्चा करते हुए प्रदर्शन को बेहतर बनाने हेतु कई सुझाव दिया. कार्यक्रम में गौरी शंकर शर्मा ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कार्यक्रम की सफलता हेतु शुभकामनाएं दी.

इसे भी पढ़ें: रिम्स में कल से फ्री हार्ट चेकअप कैंप, इलाज में नहीं होगा खर्च

कार्यक्रम में अपनी बातों को रखते हुए सभी पदाधिकारियों ने एकमत से प्रदर्शन को बेहतर बनाने तथा स्लोगन का चयन किया. कार्यक्रम में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 7 नवंबर को प्रदर्शन हेतु कार्यकर्ताओं का जत्था नगर कार्यालय से निकलकर मुख्य बाजार होते हुए टावर चौक पहुंचेगी और वहां से फिर नगर निगम कार्यालय में जाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. कार्यक्रम में अपनी बातों को रखने वालों में नगर भाजपा के मीडिया प्रभारी धीरज आनंद, सागर झा, धनंजय तिवारी, कुणाल तिवारी, संजय गुप्ता, रमेश राय, बबलू रामानी, माया केसरी, मनोज भार्गव, अशोक नाग, संध्या कुमारी, मीना झा, सविता देवी, लक्ष्मी देवी, अलका सोनी, प्रेमलता बरनवाल, वीणा देवी, सोनू पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button