
Hazaribag: बुधवार को हजारीबाग पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने जिला और प्रखंड के थाना प्रभारियों के साथ मासिक क्राइम समीक्षा बैठक की. बैठक में पुलिस अधीक्षक ने 1 महीने के सभी क्राइम रिपोर्ट की जानकारी ली.
साथ ही सभी थाना प्रभारियों को कई दिशा निर्देश भी दिये. शहर में बढ़ते क्राइम जैसे लूटपाट चोरी और अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने का भी निर्देश दिया. इसके साथ साथ नक्सली क्षेत्र में भी विशेष नजर बनाने को कहा गया.
बैठक में शहर में बढ़ते ट्रैफिक की समस्या पर भी बात की गयी. जिला के सभी थानों को यह निर्देश दिया गया है कि थानों में लंबित मामलों को जल्दी से जल्दी निपटारा किया जाए. बता दें कि शहर में ऐसे भी कई अनसुलझे मामले हैं जिसे भी जल्द से जल्द जांच कर आरोपियों को पकड़ कर न्यायिक हिरासत भेजने को कहा गया है.
इसे भी पढ़ें: कुपोषण दूर करने के लिए राज्य सरकार चलाएगी एक हजार दिन का महाभियान




