Uncategorized

एनडीए का चेहरा बनाने की जदयू की मांग पर नीतीश ने साधी चुप्पी, कहा- सही समय पर मिलेगा जवाब

Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्य में भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए के चेहरे के तौर पर पेश किए जाने की जदयू की मांग के बाद सोमवार को नीतीश ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि अगले साल के लोकसभा चुनावों में राज्य में एनडीए का चेहरा कौन होगा. इससे पहले, दिन में उप-मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश राज्य सत्ताधारी गठबंधन के नेता हैं और एनडीए 2019 के आम चुनावों में जदयू अध्यक्ष नीतीश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों के आधार पर वोट मांगेगा. 

इसे भी पढ़ेंः बिहार में नीतीश होंगे एनडीए का चेहरा, सीट बंटवारे पर फंसी पेंच

नीतीश ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि यह एक खास मौका है जब मैं सभी के चेहरे पर खुशी देखना चाहूंगा. किसी और चेहरे के बारे में कृपया अभी सवाल नहीं करें. पत्रकार मुख्यमंत्री की ओर से आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल होने आए थे.  नीतीश कुमार ने ये भी कहा आपके सभी सवालों के जवाब उचित समय पर दिए जाएंगे. अभी दुआ करें कि रमजान का महीना बिहार में अमन-चैन लेकर आए. 

बता दें कि जेडीयू ने रविवार को पार्टी की मीटिंग के बाद साफ किया था कि बिहार में नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा होंगे. साथ ही पार्टी ने कहा था कि जेडीयू 25 सीटों पर लड़ेगी. हालांकि इसके विषय में सुशील मोदी ने कहा था कि नीतीश कुमार उनके बड़े भाई जैसे हैं और सीटों पर बंटवारे की बात बाद होगी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button