
Ranchi : सीबीआई के विशेष प्रभारी न्यायाधीश प्रदीप कुमार की अदालत में कोर्ट की अवमानना मामले में राजद के विधायक भोला यादव शनिवार को हाजिर हुए. रांची जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के कलमबंद हड़ताल के कारण विधायक ने विशेष अदालत में अपनी बात खुद रखी. इस मामले में विशेष न्यायालय ने अगली सुनवाई 18 मई को निर्धारित की है. गौरतलब है कि सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत में चारा घोटाला के अभियुक्त लालू प्रसाद की सजा पर विधायक की ओर से मीडिया में दिए गए बयान को लेकर कोर्ट ने अवमानना का नोटिस जारी किया था. उसके बाद विधायक ने विशेष अदालत में हाजिर होकर अपना पक्ष रखा था.
इसे भी पढ़ें: लालू प्रसाद के करीबी भोला यादव को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी वारंट पर लगी रोक
नक्सली सुशील दांगी 14 मई तक न्यायायिक हिरासत में
Ranchi : एनआईए के विशेष न्यायाधीश नवनीत कुमार की अदालत में पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले में गिरफ्तार किए गए नक्सली सुशील दांगी को पेश किया गया विशेष न्यायालय ने नक्सली दांगी को 14 मई तक के लिए जेल भेजने का आदेश दिया. अब इस मामले में दांगी को विशेष न्यायालय के समक्ष 15 मई को पेश किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: अधिवक्ताओं की कलमबद्ध हड़ताल से न्यायिक कार्य प्रभावित, कई लोगों की नहीं हुई बेल, सैकड़ों मामलाें की सुनवाई की तिथि बढ़ी
आय से अधिक संपत्ति मामले में नहीं हुई गवाही
सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा की अदालत में पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां के आय से अधिक संपत्ति मामले में शनिवार को गवाही नहीं हो सकी. अब इस मामले में अगली गवाही की तिथि विशेष न्यायालय ने 8 मई को निर्धारित की है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




