Uncategorized

गिरिडीह के चर्चित सुंदर तालाब का मामला विधानसभा में उठा

गिरिडीह : विगत कई दिनों से भू माफियाओं द्वारा शहर के बरगंडा स्थित सुंदर तालाब को भरे जाने का मामला बुधवार को विधानसभा सत्र में उठाया गया। विधानसभा सत्र के दौरान डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने सुंदर तालाब को भरे जाने के मामले को उठाया। इस दौरान उन्होंने सुंदर तालाब बचाओ समिति के नित्यानंद द्वारा उपलब्ध कराये गये दस्तावेजों पेश किया जिसमें भू माफियाओं द्वारा सुंदर तालाब को भरे जाने का प्रमाण उपलब्ध था।

इस दौरान श्री महतो ने कहा कि वर्ष 2006 में झारखंड कैबिनेट ने शहरी क्षेत्र में स्थित किसी भी प्रकार के तालाब या जलस्रोत के अस्तित्व के साथ छेड़ छाड़ नहीं किये जाने का प्रस्ताव पारित किया था। बावजूद गिरिडीह में खुले आम तालाबों के अस्तित्व के साथ न सिर्फ छेड़ छाड़ की जा रही है बल्कि तालाब के अस्तित्व को पूरी तरह से मिटाकर भवन खड़े किये जा रहे हैं।

उन्होंने विधानसभा में अपनी बात को रखते हुए कहा कि हाल के दिनों में जनता की आस्था से जुड़े सार्वजनिक सुंदर तालाब को भी कथित रूप से कुछ भू माफियाओं द्वारा भरा जा रहा है। इस दौरान उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष और राज्य सरकार से कारवाई की मांग की। विधानसभा में मामले को उठाये जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने मामले की त्वरित जांच का आश्वासन दिया।

विदित हो कि कुछ दिन पूर्व शहर के जाने माने उधोगपति अशोक भारद्वाज के लोगों ने सुंदर तालाब को भरने का प्रयास किया था। मामले की जानकारी जब पूजा समिति और स्थानीय लोगों को मिली तो उन्होंने सुंदर तालाब बचाओ समिति बनाकर जिला प्रशासन से कारवाई की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने एसडीओ, नगर पर्षद और अंचलाधिकारी को त्वरित कारवाई करते हुए तालाब को पूर्व स्थिति में लाने के साथ ही रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।

हालांकि नप द्वारा तालाब को साफ करने का कार्य तो शुरू किया गया। लेकिन ढूलमुल रवैया होने के कारण समिति के लोगों ने मामले का सरकार के समक्ष रखने का निर्णय लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button