National

छत्तीसगढ़ : सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, एक गिरफ्तार

Dantewada : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक महिला सहित दो नक्सली मारे गए.

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि गुमियापल गांव के पास वन क्षेत्र में मुठभेड़ उस समय शुरू हुई, जब ‘जिला रिजर्व गार्ड’ की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान के लिए वहां पहुंची थी.

इसे भी पढ़ें – क्या शिवपुर रेलवे साइडिंग चालू कराने में टीपीसी के अर्जुन गंझू का हाथ है

नक्सलियों को खदेड़ने के दौरान हुई मुठभेड़

उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों द्वारा नक्सलियों को खदेड़ने की कोशिश के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई और वे जंगल में भाग गए.

पल्लव ने कहा कि मुठभेड़ स्थल पर जांच के दौरान दो शव और दो आग्नेयास्त्रों, एक .303 राइफल और एक ‘मजल लॉडिंग’ बंदूक बरामद की गई.

इसे भी पढ़ें – सरकारी अफसर से मारपीट के मामले में BCCI के कार्यकारी सचिव व पूर्व IPS अमिताभ चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

एक महिला नक्सली भी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान देवा और ममागली उर्फ मुई के तौर पर हुई है. ये दोनों ही माओवादियों की मलंगीर क्षेत्र समिति के सक्रिय सदस्य थे और दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम था.

अधिकारी ने बताया कि वहीं एक महिला नक्सली को मौके से गिरफ्तार किया गया, उसकी पहचान कोसी के तौर पर हुई है.

Related Articles

Back to top button