News Wing
Ranchi, 12 September : रांची विश्वविद्यालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर बहाली को लेकर साक्षात्कार की तिथि की घोषणा की है. इस सम्बन्ध में विवि ने अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. साक्षात्कार विवि के बेसिक साइंस बिल्डिंग में होगा. सभी विषयों के लिए अलग-अलग दिन समय 9 बजे निर्धारित है. साक्षात्कार के लिए चयनित उम्मीदवारों को सभी ओरिजिनल दस्तावेज और उसकी प्रति लाने को कहा गया है.
15 सितंबर – खड़िया, संताली
16 सितंबर – मुंडारी, नागपुरी, कुरमाली
17 सितंबर – भूगर्भशास्त्र
18 सितंबर – रसायनशास्त्र, भौतिकी
19 सितंबर – वनस्पति विज्ञान
20 सितंबर – मनोविज्ञान




