GiridihJharkhand

छठ : सार्वजनिक स्थानों पर लगी रोक के फैसले के बाद सफाई देने सामने आये गिरिडीह विधायक

छठ घाटों पर स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन तय दिन परः सुदिव्य कुमार सोनू

Giridih :  लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को सार्वजनिक रूप से करने पर लगाई पांबदियों को अब तक वापस नहीं लिया गया. जबकि फैसले का विरोध लगातार जारी है. हेमंत सरकार के इस फैसले पर सफाई देने पार्टी अध्यक्ष संजय सिंह के साथ गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को सामने आना पड़ा.

इसे भी पढ़ेंः नीतीश मंत्रिमंडल की पहली बैठक में फैसला, 23 से 27 नवंबर तक चलेगा विधानसभा सत्र

व्रतियों को भरोसा दिलाया

मंगलवार की सुबह में पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर विधायक सोनू ने व्रतियों को भरोसा दिलाया कि महापर्व हर साल की तरह पंरपरा और मान्यताओं के अनुसार ही होगा. सरकार का आदेश एक तरफ है. लेकिन एक जनप्रतिनिधि होने के नाते उनकी जिम्मेवारी है कि असंख्य श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़े इस महापर्व को लेकर किसी को ठेस नहीं पहुंचे.

इसे भी पढ़ेंः पीएम केयर फंड से दी जाये स्टूडेंट्स की एग्जाम फीस, इस फरियाद को सुनने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

आदेश एक तरफ था और भावनाएं एक तरफ

कहा कि  निगम की ओर से छठ घाटों पर खरना पूजा के दिन स्ट्रीट लाईटों के उद्घाटन की तिथि तय है. और तय तिथि पर ही सारे उद्घाटन होंगे. सदर विधायक ने यह भी कहा कि मुख्य सचिव का आदेश आने के बाद भी निगम के छठ घाटों पर सफाई कार्य को रुकने नहीं दिया गया. मुख्य सचिव का आदेश एक तरफ था, और भावनाएं एक तरफ.

विधायक सोनू ने प्रेसवार्ता के दौरान अपने विस की जिम्मेवारी का हवाला देते हुए कहा कि इसी प्रकार का आदेश बिहार में भी निकला हुआ है. जिसे केन्द्र सरकार ने जारी किया था. केन्द्र सरकार के आदेश का ही पालन ही सूबे के मुख्य सचिव द्वारा किया जा रहा है. विधायक सोनू ने भाजपा पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीति होनी चाहिए. लेकिन छठ जैसे महान पर्व पर राजनीति का कोई जगह है. प्रेसवार्ता में झामुमो नेत्री प्रमिला मेहरा भी शामिल हुई थी.

इसे भी पढ़ेंः बिहार में हो गया विभागों का बंटवारा, गृह विभाग इस बार भी नीतीशे के पास

Related Articles

Back to top button