
Chatra : स्थानीय राज्य संपोषित बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय की 12 वीं की छात्रा शिवानी कुमारी ने राज्य स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. यह प्रतियोगिता रामचंद्र राम संयुक्त राज्य सूचना केंद्र भारत भूटान तथा हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित थी. विजेता शिवानी को हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट के द्वारा ऑनलाइन ट्रॉफी प्रदान किया गया.
पुरस्कार वितरण समारोह में ट्रस्ट के संतोष वर्मा, सुबोध पाठक , संतोष कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. विद्यालय को मिले ट्रॉफी को प्रधानाध्यापक सतीश लाल गुप्ता सहित अन्य शिक्षकों ने ट्रॉफी भेंट करते हुवे उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
इसे भी पढ़ें:क्लीनिंग, स्वीपिंग और सैनिटेशन के लिए रिम्स बहाल करेगा आउटसोर्सिंग एजेंसी




