ChatraJharkhand

चतरा में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच युवक घायल

Chatra: चतरा जिले मे रफ्तार का कहर बदस्तूर जारी है. गुरुवार को भी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों मे अनियंत्रित रफ्तार ने कई परिवारों की खुशियों पर ब्रेक लगा दिया. सदर व सिमरिया थाना क्षेत्र मे हुए दो अलग-अलग दर्दनाक सड़क हादसों मे पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें स्थानीय अस्पतालों मे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर ईलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया है.

इसे भी पढ़ें- पलामू: विपक्ष के बंद पर प्रशासनिक व्यवस्था भारी,  बंद बेअसर- 200 से अधिक गिरफ्तार

पल्सर सवार ने डिस्कवर बाइक में मारी टक्कर

पहली घटना सदर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड मे घटी. जहां चतरा से मार्केटिंग कर अपने घर टंडवा थाना क्षेत्र के कुमरांग गांव जा रहे बजाज पल्सर सवार पवन कुमार यादव ने अज्ञात वाहन से साइड लेने के चक्कर मे सामने से आ रहे डिस्कवर मोटरसाईकिल को अपनी चपेट मे ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पवन समेत डिस्कवर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें गंभीर अवस्था मे स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया. यहां गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया. डिस्कवर बाइक पर सवार दो अन्य युवक सदर थाना क्षेत्र के कोलकोले गांव के रहने वाले थे.

इसे भी पढ़ें-लातेहार में RJD कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस

बाइक सवार ने बस में मारी सीधी टक्कर

दूसरी घटना सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा मोड स्थित बगरा-लावालौंग मुख्यपथ पर घटी. यहां लावालौंग थाना क्षेत्र के कासीमहुआ गांव से सिमरिया की ओर जा रहे अनियंत्रित टीवीएस अपाची सवार युवकों ने हजारीबाग से लावालौंग जा रही जुबां बस मे सीधी टक्कर मार दी. दुर्घटना मे बस से टकराकर बाइक उसके अगले हिस्से मे घुस गई. जिसके कारण बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों के सहयोग से सिमरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया. लेकिन हेलमेट नहीं रहने के कारण सिर मे गंभीर चोट आने की से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रांची रिम्स रेफर कर दिया. दुर्घटनाओं मे घायल पांचों युवकों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button