
Asansol: कोल इंडिया के अगले चेयरमैन एमपी कैडर के आइएएस अधिकारी प्रमोद अग्रवाल का कार्यकाल एक फरवरी 2020 से प्रारंभ होगा. श्री अग्रवाल रामगढ़ निवासी है. यह शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी स्व. बद्री प्रसाद अग्रवाल के पुत्र हैं. अभी भी इनके परिवार की गिनती शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायियों में होती है. इनका मकान मेन रोड स्टेट बैंक के निकट है.
दशकों पुरानी गोदरेज कंपनी का शो रूम प्रीमियर एजेंसी इनके परिवार का ही है. रांची रोड स्थित प्रणीत टावर समेत पेट्रोल पंप समेत अन्य प्रतिष्ठान रामगढ़ में हैं. प्रमोद अग्रवाल शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं. इनकी इंटर तक की शिक्षा-दीक्षा केन्द्रीय विद्यालय रामगढ़ में हुई है. कक्षा 10 वीं व 12 वीं में केन्द्रीय विद्यालय के टॉपर रहे थे. स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने आइआइटी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की.
इसे भी पढ़ेंः बोकारो थर्मल में डीवीसी कर्मी ने 18 वर्षीय युवती को बंधक बना किया दुष्कर्म, तीन स्थानों पर नस काटा
आइआइटी मुंबई से किया एमटेक
श्री प्रमोद ने आइआइटी मुंबई में दाखिला लिया. यहां से बीटेक व एमटेक किया. इसके बाद उनका चयन भारतीय इंजीनियरिंग सेवा में हुआ. भारतीय रेलवे में इंजीनियर के तौर पर कार्य किया. इसके कुछ दिन बाद श्री अग्रवाल का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा में हो गया. प्रमोद अग्रवाल रामगढ़ से आइएएस अधिकारी बनने वाले पहले युवक थे. मध्य प्रदेश में उन्होंने कई विभागों में अपनी सेवा दी.
वर्तमान में मध्य प्रदेश के शहरी विकास व आवास विकास विभाग के प्रधान सचिव पद पर कार्यरत हैं. इनके छोटे भाई प्रवीण अग्रवाल भी आइआरएस सेवा के पदाधिकारी हैं. इनके बहनोई भी मध्य प्रदेश में आइएएस अधिकारी हैं.
इसे भी पढ़ेंः IPRD: प्रेस विज्ञप्ति बनाने के लिए पत्रकारों को नियुक्त करने वाली Dreamline Technology कंपनी सैलरी से ही काटती है GST
कोल इंडिया के कुछ प्रमुख पूर्व चेयरमैन
कुछ वर्षों से कोल इंडिया चेयरमैन पद पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नियुक्त हो रहे हैं. आइएएस नरसिंहा राव, एके दुबे, सुर्तीथ भट्टाचार्य चेयरमैन पद से सेवानिवृत हुए थे. इसके बाद 01 सितंबर 2017 को सीसीएल सीएमडी गोपाल सिंह को कोल इंडिया चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभारी मिला था.
19 अप्रैल 2018 को कैबिनेट की अप्वाइंटमेंट कमेटी ने गोपाल सिंह की जगह अपर कोयला सचिव सुरेश कुमार को अतिरिक्त प्रभार देने की सिफारिश की. 24 अप्रैल को अपर कोयला सचिव सुरेश कुमार ने कोल इंडिया चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया गया. सुरेश सिंह के बाद एके झा नये चेयरमैन बनाये गया थे.
इसे भी पढ़ेंः कोलकाताः पश्चिमी रेंज के आईजी राजीव मिश्रा ने वर्दी में छुए ममता के पैर, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल




