
Deoghar : सोमवार को जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के जमुआ गांव से एक अजीबो गरीब प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. विनय तुरी नाम के युवक ने एक युवती के साथ जबरदस्ती करनी चाही और इसके बाद चाकू से मारकर किशोरी को घायल कर दिया.
इसके बाद खुद जहर भी खा लिया. घटना के बारे में जानकारी देते हुए किशोरी के परिजनों ने कहा कि इसकी बहन अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ शौच करने के लिए तालाब में गयी थी.
इसी क्रम में युवक विनय तुरी ने जबरन शादी करने को कहने लगा, जब किशोरी ने मना किया तो जबरन खीच कर खेत में ले गया. साथ में गए बच्चों के द्वारा परिजनों को सूचना दी. इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो काफी ढूंढने के बाद युवती घायल अवस्था में खेत में पायी गयी.
बताया जा रहा है कि युवक और किशोरी दोनो के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके बाद आज ऐसी घटना घटित हुई. फिलहाल दोनों को सदर अस्पताल लाया गया है, जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है.
परिजनों ने कहा कि लड़का काफी दिनों से उसके पीछे पड़ा था और लगातार जबरन शादी करने की बात कह रहा था. आज इसी को लेकर घटना को अंजाम दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें:सपा MP शफीकुर्रहमान बर्क ने BJP समर्थक ‘बाबर’ की हत्या को ठहराया सही, बोले – वो गलत कर रहा था




