JharkhandRamgarh

सीसीएल डायरेक्टर टेक्निकल ने सिरका खुली खदान का किया निरीक्षण

Ramgarh: रामगढ के सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र समेत परियोजना सिरका चालू खुली खदान का शनिवार की संध्या करीब 4 बजे सीसीएल डीटी आरबी प्रसाद ने अपने टीम के साथ निरीक्षण किया. बताया जाता है कि सीसीएल में नवनियुक्त डीटी ने सीसीएल क्षेत्र में खुली खदानों की मौजूदा स्थिति और संसाधनों की गहनता से पूछताछ स्थानीय प्रबंधन के अधिकारियों से की. जबकि मौजूदा हांलात में खदानों की क्या स्थिति है और इसकी आवश्यकताओं के बारे में भी जाना. सीसीएल डीटी निरीक्षण को लेकर पूरा अरगड्डा सीसीएल कोलियरी क्षेत्र हाई अलर्ट पर रहा. मौके पर सीसीएल अरगड्डा जीएम अजय कुमार सिंह, सिरका सेफ्टी ऑफिसर कामेश्वर महतो समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button