
New delhi : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि 10वीं परीक्षाएं 4 मई से 7 जून तक होंगी. इसके साथ ही 4 मई से ही 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी शुरू होंगी जो 11 जून तक चलेंगी. डेटशीट cbse.nic.in पर भी उपलब्ध है.


परीक्षाएं ऑफलाइन लिखित मोड में आयोजित होगी. पेपर में 33 फीसदी इंटरनल चॉइस के सवाल होंगे. परीक्षा का सिलेबस भी 30 फीसदी कर दिया गया है. निशंक ने कहा कि स्कूल 1 मार्च से प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित करेंगे. अगर कोरोना के कारण स्कूल नहीं खुल पाते हैं तो वह प्रैक्टिकल परीक्षाएं बाद में आयोजित कर पाएंगे.
परीक्षा COVID-19 महामारी संबंधी प्रोटोकॉल के बाद आयोजित की जाएगी, एग्जाम में फेस मास्क पहनना जरूरी होगा. इसके अलावा सेनेटाइजर का भी उपयोग जरूरी होगा. एग्जाम सेंटर में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना अनिवार्य है.



Dear Students, hereby announcing the much-awaited date-sheet of @cbseindia29 board exams of X & XII.Please be assured that we have done our best to ensure that these exams go smoothly for you. Wish you good luck! @SanjayDhotreMP @EduMinOfIndia @PIB_India https://t.co/P9XvyMIfNq
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) February 2, 2021
इसे भी पढ़ें: सरकारी नौकरी : अगर आप ग्रेजुएट हैं तो 650 पोस्ट पर नौकरी के लिए आवेदन का सुनहरा मौका




