
Ranchi: झारखंड के लोहरदगा जिले के मशहूर पर्यटन लावापानी जलप्रपात में एक युवक 40 फीट की ऊंचाई से गिर गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, किस्को प्रखंड के चरहूं गांव निवासी एजाजुल अंसारी का बेटा मौशिक अंसारी कुछ लोगों के साथ 31 दिसंबर के दिन पेशरार प्रखंड स्थित लावापानी जलप्रपात घूमने गया था. वहां झरने से ऊपर चढ़ने के लिए उसने सामान्य रास्ते को छोड़ शॉर्ट-कट रास्ता अपना लिया.
ऊपर चढ़ने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह चट्टानों से टकराते हुए नीचे पानी में गिर पड़ा. युवक को गिरते देख मौके पर चीख-पुकार मच गयी. लोग दौड़कर युवक के पास पहुंचे और उसे उठाकर पेशरार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है.
इसे भी पढ़ेंः उम्मीद है लाइट हाउस परियोजना से गरीबों, मजदूरों व बेघरों को मिलेगा लाभ : हेमंत




