
Deoghar: उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी दीपांकर चौधरी ने शुक्रवार को बसंत पंचमी को लेकर की जाने वाली विभिन्न तैयारियों को लेकर सम्पूर्ण रुटलाइन व बाबा मंदिर का निरीक्षण किया. इस दौरान सरकार भवन से बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, जलसार चौक, शिवराम झा चौक का निरीक्षण करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने साफ-सफाई के साथ बार-बार सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश के साथ अतिक्रमण मुक्त रुटलाइन बनाने का निर्देश दिया. अनुमंडल पदाधिकारी ने बसंत पंचमी के दौरान देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा व सुगम जलार्पण को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा किये जाने वाले कार्यो को पूर्ण करते हुए 22 जनवरी तक संबंधित प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें: देवघर में एक सौ एकड़ में बनेगा भव्य बालोद्यान, पुस्तक मेले के दूसरे दिन स्कूली बच्चों के बीच योगा व पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता आयोजित
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी दीपांकर चौधरी ने मानसरोवर के बीच साफ-सफाई के अलावा क्यू कॉम्प्लेक्स के बाहरी एरिया में साफ-सफाई कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. विद्युत विभाग को पुराने बिजली के तार, पोल आदि को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से वर्क प्लान बनाने का निर्देश दिया. साथ ही बाबा मंदिर तथा फुट ओवर ब्रिज के तारों का व्यवस्थिकरण एवं सौंदर्यीकरण का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु क्यू काॅम्प्लेक्स के हाॅलों में स्पाईरल की व्यवस्था, सभी शौचालय की सफाई, पेयजल की दुरूस्थ व्यवस्था के साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. आगे होल्डिंग पॉइंट्स में भीड़ नियंत्रण को लेकर की गई व्यवस्थाओं को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया.

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने बाबा मंदिर में भीड़ नियंत्रण के अलावा विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के साथ मंदिर प्रांगण में अग्निशमन विभाग को मॉकड्रिल करने के साथ मंदिर कर्मियों को प्रशिक्षित करने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया. साथ ही उन्होंने बाबा मंदिर में अग्निशमन विभाग द्वारा आवश्यक उपकरणों व मानकों के अनुरूप व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. इसके अलावे बाबा मंदिर में साफ-सफाई, सुरक्षा-व्यवस्था, सुलभ जलार्पण, शीघ्र दर्शनम व्यवस्था को लेकर दण्डाधिकारियों व पुलिस प्रतिनियुक्ति के साथ मंदिर प्रांगण व आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता एवं अन्य सुरक्षा मानकों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया.

इस दौरान जिला नजारत उपसमाहर्ता परमेश्वर मुंडा, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार रजक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी राजीव कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी, अग्निशमन पदाधिकारी गोपाल यादव, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कार्यपालक अभियन्ता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, नगर निगम के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार सिंह, सहायक अभियंता वैदही शरण, प्रखंड विकास पदाधिकारी देवघर, अंचलाधिकारी देवीपुर, मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त, मंदिर प्रबंधक सह नगर प्रबंधक प्रकाश मिश्रा, नगर निगम के अधिकारी, डीसी सेल के प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी के अलावा संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे.




