National

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उनका पुतला जलाने, दंगा करने के आरोप में 15 के खिलाफ केस दर्ज

Muzaffarnagar :  शामली जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को ‘बेरोजगारी दिवस’ के तौर पर मनाने और उनका पुतला जलाने पर एक संगठन के अध्यक्ष सहित 15 लोगों पर दंगे के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि शामली जिले के भाजपा अध्यक्ष सतेंद्र तोमर की शिकायत के आधार पर 11 अज्ञात लोगों और चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ेंः भारत और चीन के विवाद में रूस की इंट्री : क्या कहते हैं सियासी पंडित

पुलिस ने कहा कि भारतीय समाज रक्षक युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस कोरी और 14 अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147 (दंगा) और 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है. झिंझाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरगाहपुर गांव की इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

इसे भी पढ़ेंः अंबानी और बिड़ला की छाप वाली शिक्षा नीति से अंततः किसे फायदा होने वाला है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button