ChaibasaCrime NewsJharkhand

दस कांडों में फरार चल रहे PLFI एरिया कमांडर को चाईबासा पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

Chaibasa : चाईबासा पुलिस ने PLFI के एरिया कमांडर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार एरिया कमांडर का नाम बंधना टोपनो उर्फ सांगी टोपनो बताया जा रहा है. जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष है और वो बंदगांव का रहने वाला है. गिरफ्तार नक्सली के पास से पुलिस ने 5 BMM जिंदा कारतूस और PLFI का पर्चा बरामद किया है.
चाईबासा एसपी को सूचना मिली कि प्रतिबंधित पीएलएफआई का एरिया कमांडर बंधना टोपनो उर्फ सांगी टोपनो अपने दस्ते के साथ हिंसक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से सोगा पहाड़ी के जंगल में घुम रहा है. जिसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर प्रतिबंधित पीएलएफआई संगठन के एरिया कमांडर बंधना टोपनो उर्फ सांगी टोपनो को गिरफ्तार किया.

इसे भी पढ़ें :  सनी लियोनी के ‘मधुबन’ गाने पर भड़के यूजर्स, कहने लगे हिंदू धर्म का मजाक बनाकर रख दिया, देखें गाने का VIDEO

आपको बता दें कि प्रतिबंधित पीएलएफआई संगठन का एरिया कमांडर बंधना टोपनो उर्फ सांगी टोपनो चाईबासा जिला के 10 काण्डों में फरार था. जिसमें प्रमुख गोइलकेरा थाना काण्ड है जो मंगरा लुगुन के मुठभेड़ से संबंधित है. इसके अलावा रंगदारी बसुलेने के क्रम में गोली चलाकर व्यक्ति को जख्मी करने का मामला भी इस पर दर्ज है. सोनुवा थाना के बोबोगी बनग्राम में पुलिस मुठमेह से संबंधित मामला भी गिरफ्तार नक्सली पर दर्ज है.

इसे भी पढ़ें :   विधायक ने पेंशन स्वीकृति पत्र व परिसंपत्तियों का किया वितरण

Related Articles

Back to top button