Uncategorized

विजय हजारे ट्रॉफी : झारखंड ने जम्मू-कश्मीर को हराया

Hyderabad : कप्तान विराट सिंह शतक से चूक गए, लेकिन उनकी 96 रन की पारी की बदौलत झारखंड ने विजय हजारे ट्रॉफी एक दिवसीय टूर्नामेंट के ग्रुप डी के अपने अंतिम मैच में बुधवार को यहां जम्मू-कश्मीर को 97 रन से हरा दिया. विराट ने 97 गेंद की अपनी पारी में 11 चौके जड़े, जिससे टीम नौ विकेट पर 296 रन का मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल रही. सलामी बल्लेबाज उत्कर्ष सिंह (31) और विकेटकीपर बल्लेबाज सुमित सिंह (35) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे.

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रमंडल खेल प्रमुख शर्मसार, टिकटों पर उद्घाटन समारोह का छपा गलत दिन

जम्मू-कश्मीर की टीम 46 ओवर में 199 रन पर हुयी ढेर

जम्मू-कश्मीर की ओर से परवेज रसूल और उमर नजीर ने तीन-तीन विकेट चटकाए. इसके जवाब में आशीष कुमार (23 रन पर तीन विकेट), विकास सिंह (37 रन पर तीन विकेट) और अनुकूल राय (38 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने जम्मू-कश्मीर की टीम 46 ओवर में 199 रन पर ढेर हो गयी. जम्मू-कश्मीर की ओर से शुभम पुंडीर (74) के अलावा कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया. वह आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज रहे. दोनों टीमें पहले ही नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गयी थीं.

इसे भी पढ़ें: भारत का शीर्ष स्थान हुआ मजबूत , अफगान टीम भी 10वें स्थान पर पहुंची

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button