Crime NewsDeogharJharkhand

देवघर से बाइक चोरी कर दूसरे राज्य में बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

Deoghar : जिला मुख्यालय से बाइक चोरी कर बिहार सहित दूसरे राज्य में बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है. इस बाबत जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि इस गिरोह ने अब तक की पूछताछ में 70 से 80 बाइक चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की है.

इसे भी पढ़ें :बोकारो को एजुकेशन हब बनाने में सहयोग करे सेलः मुख्यमंत्री

पुलिस ने इस गिरोह के सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा इनके पास से चोरी हुए पांच मोटरसाइकिल को भी बरामद की है.

गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव के आलोक कुमार 19 वर्ष, बैद्यनाथ प्रसाद 27 वर्ष बावनबीघा देवघर नगर थाना, जितेंद्र कुमार 34 वर्ष खोनाडाबर सिमुलतला जमुई, चुनचुन कुमार 23 वर्ष घोरमारा जरमुंडी दुमका, नीलांशु कुमार 21 वर्ष सहारा तालझारी दुमका, मोहम्मद मासूम उर्फ आबिद अंसारी 20 वर्ष जूनपोखर देवघर नगर, राहुल अंसारी 19 वर्ष सहारा तालझारी दुमका शामिल है.

इसे भी पढ़ें :वित्तीय कुप्रबंधन का शिकार हुआ झारखंड, राज्य में स्थापित हुआ जंगलराजः दीपक प्रकाश

Related Articles

Back to top button