NationalTOP SLIDER

मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के पास बस-ट्रैक्टर की टक्कर, पांच की मौत और 42 घायल

Mumbai: मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के पास बस और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई. टकराने के बाद वाहन खाई में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे में 40 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं. सभी घायलों को नजदीकी एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बारे में नवी मुंबई के डीसीपी विवेक पानसरे ने बताया, आषाढ़ी एकादशी के मौके पर लोग एक निजी बस से पंढरपुर जा रहे थे. बस एक ट्रैक्टर से टकरा गई और खाई में गिर गई. 42 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि 5 लोगों की मौत हो गई है.

दुर्घटना के समय बस में मौजूद दयानम भोईर ने बताया कि टक्कर के बाद उनके ऊपर 3-4 लोग थे. जब मैं बाहर आया तो मैंने 4 अन्य लोगों को बाहर निकलने में मदद की. जो लोग बस से बाहर नहीं निकल पाए, वे मुश्किल में पड़ गए.

इससे पहले डीसीपी पंकज दहाणे ने बताया कि हादसा नवी मुंबई पुलिस के क्षेत्राधिकार में हुआ है. श्रद्धालुओं से भरी बस डोंबिवली के केसर गांव से पंढरपुर जा रही थी.

हादसे के बाद मुंबई-लोनावाला लेन पर वाहनों की आवाजाही काफी देर तर बाधित रही. बस को क्रेन की मदद से निकाला जा सका और तीन घंटे बाद लेन पर यातायात फिर से शुरू हो सका.

Related Articles

Back to top button