JharkhandRanchi

समय पर बिल्डिंग नहीं बनाया, पांच बिल्डर को नोटिस

Ranchi: समय पर भवन निर्माण,अपार्टमेंट निर्माण का काम नहीं करने वाले चार बिल्डरों को नोटिस दिया गया है. झारखंड रियल इस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि समय पर काम नहीं करने की वजह से क्यों नहीं पेनाल्टी की जाये. रेरा ने देवघर के बिलासी टाउन में बनाये जा रहे बिल्डिंग निर्माण में देरी के लिए गोला रोड के बिल्डर आदर्श नगर निर्माण प्राइवेट लिमिटेड, धनबाद के भूलि रोड में अब्दुल हक कांप्लेक्स, दीपाटोली पुंदाग में बन रहे हैप्पी हनी कांप्लेक्स के बिल्डर इराम कंस्ट्रक्शन रांची, तुपुदाना चौक के पास बन रहे शोभम पैलेस के बिल्डर साई कृपा कंस्ट्रक्शन पटना, भेलाटांड में बन रहे आरोमा पैलेस के बिल्डर आरोमा प्रोजेक्टस लिमिटेड, चास में बन रहे सृष्टि विहार प्रोजेक्ट के बिल्डर डिवाइन क्रिएटिव होम्स को शौ कॉज किया गया है और इन्हें समय पर हर हाल में प्रोजेक्ट को पूर्ण करने की भी चेतावनी दी गयी है. 20 जून तक जवाब भी मांगा गया है.

 

Related Articles

Back to top button