National

जगत सिंह के बाद बसपा के पूर्व विधायक के विवादित बोलः कहा- बीजेपी वालों को दौड़ा कर मारेंगे

Lucknow: इनदिनों बसपा के नेता कुछ ज्यादा ही उत्साहित हैं. इसी उत्साह में एक के बाद एक विवादित बयान दिए जा रहे हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री नटवर सिंह के बेटे और बसपा नेता जगत सिंह के बाद बसपा के पूर्व विधायक विजय यादव ने बीजेपी को लेकर विवादित बयान दिया है.

बसपा प्रमुख मायावती के जन्मदिन पर हुए कार्यक्रम के दौरान पूर्व बसपा विधायक विजय यादव ने बीजेपी को सबसे बड़ी भ्रष्ट पार्टी बताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे है हम भाजपा के लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे, घबराने की जरुरत नहीं है. उन्होंने कहा कि सपा और बसपा के कार्यकर्ता भाजपा वालों को सबक सिखाएंगे.

बसपा नेता के विवादित बोल

ज्ञात हो कि मुरादाबाद में मंगलवार को सपा-बसपा के कार्यकर्ताओं ने मायावती और सपा सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन साथ में मनाया. यहां अंबेडकर पार्क में कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व बसपा विधायक की जुबान फिसली. जनसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा, “इन बीजेपी वालों को तो दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे, घबराने की जरुरत नहीं है. आज इन्हें नानी याद आ गई होगी, मरी हुई नानी, कि सपा-बसपा एक हो गए.”

बीजेपी भ्रष्ट पार्टी

पूर्व विधायक ने बीजेपी पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा देश में सबसे बड़ी भ्रष्ट पार्टी भाजपा है. कांग्रेस ने चार गांधी दिए हैं. राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी और भाजपा ने देश को मोदी दिए है. नीरव मोदी, ललित मोदी और नरेंद्र मोदी. पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सपा-बसपा को एक मंच पर देखकर भाजपाईयों के होश उड़ गए हैं.

उल्लेखनीय है कि विजय यादव मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र से एक बार चुनाव जीते थे.

इसे भी पढ़ेंःजमुईः मुखबिरी के संदेह में माओवादियों ने दो लोगों की गोली मारकर की हत्या 

Related Articles

Back to top button