Crime NewsJharkhandSimdega

प्रेमी ने प्रेमिका के मंगेतर को ही मार डाला

Simdega: महाबुअंग थाना क्षेत्र के सिम्हातु लोहराटोली में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हुए संदीप लोहरा की हत्या के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. हत्या के आरोपी गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के पतराटोली निवासी कमलेश लोहरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

बुधवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी डॉ शम्स तब्रेज ने बताया कि छतीसगढ़ के कुनकुरी थाना क्षेत्र के डुगडुगिया लम्बीटोली निवासी संदीप लोहरा अपनी मंगेतर से मिलने सिम्हातु आया था. इसी क्रम में कमलेश ने चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी.

इसे भी पढ़ेःमनरेगाः 266710 योजनाएं पेंडिंग, सचिव ने जतायी चिंता

एसपी ने बताया कि मंगेतर के बड़े भाई असरू लोहरा की शिकायत पर महाबुअंग थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. दर्ज प्राथमिकी के बाद पुलिस अनुसंधान में यह बात सामने आई कि असारू की बहन का प्रेम-प्रसंग कमलेश लोहरा के साथ चल रहा था, लेकिन असारू, कमलेश से अपनी बहन की शादी नहीं करना चाहता था और अपनी बहन की शादी संदीप से तय कर दी थी.

इसके बाद चार दिन पूर्व संदीप अपनी मंगेतर से मिलने सिम्हातु आया हुआ था. जब इसकी जानकारी कमलेश को मिली तो वह अपनी प्रेमिका के गांव आया और संदीप लोहरा की हत्या कर दी.

एसपी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश पुलिस करने लगी. इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ेः वैक्सीनः हेमंत ने मांगी, मोदी ने भेजी

Related Articles

Back to top button