Uncategorized

मोतिहारी में वाहन लुटेरे गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार

News Wing

Motihari, 12 December : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थानांतर्गत वृंदावन चौक के समीप से पुलिस ने एक वाहन लुटेरे गिरोह के आठ सदस्यों को धर दबोचा. पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र कुमार शर्मा ने आज पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार वाहन लूटेरों में उनका सरगना भी शामिल है, जो पडोसी मुजफ्फरपुर एवं वैशाली जिले के निवासी हैं तथा जिनका कार्य क्षेत्र मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर एवं पूर्वी चंपारण समेत कई अन्य जिलों में फैला हुआ था.
इसे भी पढ़ें : शिवसेना का मोदी पर हमला, कहा : गुजरात चुनाव जीतने के लिए पाकिस्तान को घसीटना एक ‘‘नापाक’’ कोशिश
उन्होंने बताया कि यह गिरोह राष्ट्रीय उच्च पथों पर ट्रक एवं अन्य वाहनों तथा उन पर लदे सामानों को लूटते थे. शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ अभी तक 15 मामले दर्ज होने की बात सामने आई है. पिछले एक माह में इन अपराधियों ने मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर में दो-दो तथा पूर्वी चंपारण एक घटना को एक माह के भीतर वाहन लूट की पांच वारदाताओं को अंजाम दिया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से बलिया से लूटी गयी कार एवं पूर्वी चंपारण से लूटा गया एक पिकअप वाहन पर प्लाई लदा था. इसके साथ एक देशी पिस्तौल, दो कारतूस और दो पैकेट चरस बरामद किया है.

इसे भी पढ़ें : हाई कोर्ट ने बिहार सरकार से कहा, पुराने प्रावधानों के तहत दी जाए खनन की अनुमति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button