Uncategorized

भडक़ाऊ भाषण देने के आरोप में बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय के खिलाफ एफआईआर

Arariya : बिहार प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नित्यानंद राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है. नित्यानंद राय पर अररिया लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान भडक़ाऊ भाषण देने का आरोप है. बता दें कि 9 मार्च को अररिया के नरपतगंज में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह के लिए चुनाव प्रचार करते समय नित्यानंद राय ने कहा था कि अगर अररिया से आरजेडी उम्मीदवार सरफराज आलम की जीत होती है तो यह पूरा इलाका आईएसआई का गढ़ बन जाएगा. नित्यानंद राय ने कहा कि अगर प्रदीप कुमार सिंह की जीत होती है तो अररिया में देशभक्ति की भावना बढ़ेगी और पूरे इलाके में दूध की नदियां बहेंगी. नित्यानंद राय के भडक़ाऊ भाषण वाले फुटेज को देखने के बाद नरपतगंज के सर्किल ऑफिसर निशांत कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है.

इसे भी पढ़ें – दुस्साहस : पिस्का में दिन दहाड़े लोहरदगा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता की गोली मार कर हत्या

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button