BokaroJharkhand

बोकारो : फोर लेन बने हो गये दो साल,जैना के लोगों को अब तक नहीं मिला मुआवजा

Bokaro : बोकारो-रामगढ़ (एनएच-23) फोर लेन सड़क के जैनामोड़ बाइपास निर्माण में जैना में रहने वाले बोकारो स्टील प्लांट के विस्थापित परिवारों को जमीन का मुआवजा तो पथ निर्माण के दौरान ही मिल गया था. लेकिन अभी तक उनके घर सहित अन्य प्रकार के सरंचना का मुआवजा एनएचएआइ की ओर से नहीं मिल सका है. जब भी ग्रामीण मुआवजा की मांग एनएचएआइ से करते है, तो उनके द्वारा आश्वस्त किया जाता है कि उनकी राशि डीपीएलआर बोकारो को भेज दिया गया है, वहां से उन्हें मुआवजा मिल जायेगा. अब दो वर्ष बीतने को है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई भी ठोस पहल नहीं की गयी. ग्रामीण इसे लेकर जिले के उपायुक्त और मुख्यमंत्री जन संवाद में अपनी शिकायत दर्ज कर चुके हैं. इसके बाद भी पैसों का भुगतान नहीं हो सका है. जिस कारण लोगों में निराशा देखा जा रहा है.

43 प्रभावित परिवारों को मिलना था 13 करोड़ 31 लाख, मिला 9.63 लाख

बोकारो स्टील प्लांट के गरगा डैम निर्माण में विस्थापित हुए 43 परिवारों को जैना पुर्नवास में डीपीएलआर की ओर से पुर्नवास दिया गया था. लेकिन जब फोर लेन सड़क के लिए जैनामोड़ बाइपास का निर्माण शुरु हुआ, तो इनके घर और जमीन सभी सड़क निर्माण में चले गये. एनएचएआइ की ओर से डीपीएलआर के माध्यम से पुर्नवास के 43 परिवारों के घर और जमीन को पुनः फोर लेन निर्माण के लिए हस्तांतरण कर दिया गया. उसके बाद करीब मुआवजा की राशि 13 करोड़ 31 लाख के आस-पास इन प्रभावित परिवारों को मुआवजा देना तय हुआ. इस राशि में प्रभावित परिवरों के बीच 9 करोड़ 63 लाख की भुगतान कर दी गयी. अब इनका बचा हुआ पैसा 3 करोड़ 68 लाख अभी तक भुगतान नहीं हो सका है.

डीपीएलआर की लापरवाही से नहीं मिल रही है राशि : दिनेश

बाइपास सड़क निर्माण में प्रभावित परिवारों को लेकर लगातार पत्राचार करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सिंह ने बताया कि करीब दो वर्षो से एनएचएआइ सड़क से टोल वसूली कर रही है. लेकिन जब भी राशि की मांग की जाती है, तो उनके ओर से सकारात्मक जवाब नहीं दिया जाता है. इधर डीपीएलआर से भी राशि भुगतान को लेकर मांग की गयी, तो उनके द्वारा हर बार 15 दिन एक माह से अंदर राशि भुगतान का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन किसी को राशि नहीं मिल पा रही है. आने वाले एक माह के अंदर अब राशि नहीं मिलेगा, तो सभी प्रभावित परिवार मिल कर एनएच को जाम करेंगे.

एनएचएआइ की ओर से राशि की प्राप्ति हो गयी है. आने वाले 15 दिनों में प्रभावित परिवारों को शेष राशिका भुगतान कर दिया जायेगा. पूर्व में उनके जमीन के मूल्य का भुगतान कर दिया गया था, अब सिर्फ उनके सरंचना के राशि का भुगतान होना बाकी है. इसके लिए अब प्रभावित परिवारों को एक ब्रांड पेपर जमा करना है. उसके बाद राशि सभी प्रभावित परिवारों के बैंक खाते में चला जायेगा.

 एसएन उपाध्याय, निदेशक डीपीएलआर 

 

Related Articles

Back to top button