DhanbadJharkhand

धनबाद : तेतुलमुड़ी आउटसोर्सिंग कंपनी में वर्चस्व की लड़ाई के लिए बमबाजी, चार लोग जख्मी

Dhanbad: जोगता थाना क्षेत्र के तेतुलमुड़ी में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी में वर्चस्व स्थापित करने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई. घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है. घटना में गोली और बम चलने की भी बात सामने आ रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल के पास एक जिंदा बम बरामद किया है. गोली चलने की बात से पुलिस इंकार कर रही है.

मारपीट में दोनों पक्ष के चार लोग जख्मी हो गये हैं. जिसमें एक पक्ष के सितंबर महतो (62 वर्ष), अनिल कुमार महतो (34 वर्ष), राजेश कुमार महतो तथा दूसरे पक्ष के मो. रफीक शामिल हैं. एक पक्ष तेतुलमुड़ी संयुक्त ग्रामीण मोर्चा जबकि दूसरा पक्ष 22/12 बस्ती के आउटसोर्सिंग कंपनी समर्थक हैं. घायलों का इलाज कतरास के निजी अस्पताल में करवाया गया.

इसे भी पढ़ें:नियुक्ति नियमावली के नये प्रावधान पर भड़की भाजपा, कुणाल षाड़ंगी ने कहा- मूलवासी और आदिवासियों के सपनों को तोड़ रही सरकार

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार को पुनर्वास व नियोजन के मुद्दे पर बीसीसीएल के सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय में तेतुलमुड़ी संयुक्त ग्रामीण मोर्चा के बैनर तले रैयतों के साथ प्रबंधन की हुई. वार्ता विफल होने के बाद आउटसोर्सिंग का काम बाधित करने की घोषणा की गई थी.

इसे भी पढ़ें:जानें कौन हैं सिमरन खोसला जिससे अंडर 19 वर्ल्डकप विजेता कप्तान उन्मुक्त चंद ने रचाई शादी

दोपहर को ग्रामीण काम बंद कराने जा रहे थे. इसी क्रम में 22/12 बस्ती के पास कंपनी समर्थकों के साथ आमना-सामना हो गया.

इधर घटना के बाद तेतुलमुड़ी की महिलाएं ग्रामीण पथ पर जमा हो गई और आउटसोर्सिंग कंपनी पर हमला करवाने का आरोप लगाने लगी. दूसरे पक्ष का कहना था कि मोर्चा समर्थकों ने ईंट-पत्थर चलाए और मारपीट की.

रैय्यतों का कहना है कि उनकी जमीन पर आउटसोर्सिंग चल रही है. लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया है. इसके साथ ही स्थानीय लोगों को कंपनी में नियोजन नहीं दिया जा रहा है. जमीन जाने के बाद कई लोग बेरोजगार हो गये हैं.

इसे भी पढ़ें:भाजपा नेता रविन्द्र राय को हुडको और रविनाथ किशोर को नाल्को का बनाया गया स्वतंत्र निदेशक

थाना प्रभारी ने कहा कि तेतुलमुड़ी 22/12 बस्ती में संचालित हिलटॉप आउटसोर्सिंग में धारा 144 लगी हुई है. बंदी और धरना प्रदर्शन पर सख्त पाबंदी लगी हुई है.

इसके बावजूद तेतुलमुड़ी 22/12 बस्ती के रैयत संयुक्त ग्रामीण मोर्चा के बैनर तले आउटसोर्सिंग बंद कराने जा रहे थे. इस दौरान कुछ लोगों द्वारा रैय्यतों के साथ मारपीट की गई है. थाना प्रभारी ने बमबाजी की घटना से इन्कार किया है.

इसे भी पढ़ें:बिहार-झारखंड में कंस्ट्रक्शन का काम करनेवाली कंपनी एसएसआरएस पर ईडी की कार्रवाई, कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

Related Articles

Back to top button