Uncategorized

गरीबों को एक-एक लीटर घी ही दे दें BJP वाले : अखिलेश

लखनऊ/ललितपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां रविवार को कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार हमेशा गरीबों के लिए काम करती रहेगी। भाजपा वाले बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, वे गरीबों को एक-एक लीटर घी ही दे दें। मुख्यमंत्री ने ललितपुर की चुनावी सभा में कहा, “बुंदेलखंड में हम गरीबों को समाजवादी पैकेट दे रहे हैं, ताकि वे भूखे न रहें।”

अखिलेश ने कहा, “हम गरीबों को हमेशा राशन दिलाते रहेंगे, फिर समाजवादी सरकार बनने पर सभी पेंशन धारकों को 1000 रुपये प्रति माह मिलेगा। आने वाले समय में मिल्क पाउडर और घी भी बच्चों को दिया जाएगा। साथ ही गरीब महिलाओं को प्रेशर कुकर भी दिया जाएगा। भाजपा वाले बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, लोकसभा चुनाव में किए वादे तो निभा नहीं पाए, वे गरीबों को एक-एक लीटर घी ही दे दें, उनकी तो केंद्र में सरकार है।”

समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा, “मोदी ने नोटबंदी कर सबको लाइन में लगवा दिया। बैंक के आग लाइन में लगी एक महिला ने वहीं बच्चे को जन्म दिया तो बैंक वालों ने उसका नाम खजांची रख दिया। हम उस गरीब बच्चे को ढूढ़कर दो लाख रुपये देकर आए, ताकि वह सच में खजांची बन जाए।”

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा, “पत्थर वाली सरकार की हमारी बुआ से सभी बचकर रहना। साइकिल और पंजा तो कहीं भी एडजेस्ट हो जाएंगे, लेकिन अगर हाथी घुस आया तो अपको गांव से बाहर भागना पड़ेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button