DhanbadJharkhand

धनबाद : रंगदारी मामले में ATS की टीम ने की छापेमारी

Dhanbad : आतंकवाद निरोधक दस्ता(एटीएस) की टीम ने तेतुलमारी थाना अंतर्गत वेस्ट मोदीडीह कॉलोनी में छापेमारी की है. मामले में टीम के नेतृत्वकर्ता एटीएस डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि चतरा के टंडवा थाना में दर्ज रंगदारी के केश में वेस्ट मोदीडीह निवासी सुनील पासी के घर पर छापेमारी हुई है. जिसमें कुछ संदिग्ध चीजें भी मिली हैं. जिसे सभी दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए जांच की जायेगी.

बता दें कि सुनील पासी का के आपराधिक वारदातों में संलिप्तता रही है. कई बार आपराधिक मामलों में जेल भी जा चुका है. कतरास थाना अंतर्गत बहुचर्चित मामला नीरज तिवारी हत्याकांड में भी सुनील पासी की संलिप्तता बताई गई है.

इसे भी पढ़ें:विधायक बंधु तिर्की ने आदिवासी समाज को दिया धोखा: बाबूलाल मरांडी

Related Articles

Back to top button