Deoghar

देवघर में दस हजार स्क्वायर वर्ग फीट में बनेगा भाजपा का जिला कार्यालय, पार्टी के नाम हुई जमीन की रजिस्ट्री

Deoghar:  देवघर जिला कार्यालय दस हजार स्क्वायर वर्ग फीट में आधुनिक सुविधाओं व तकनीक से लैस होगा. जिला भाजपा को लंबे समय से जमीन की तलाश थी. पार्टी को शहर के ठाढ़ीदुलमपुर में जमीन उपलब्ध हो गया है और दो तीन पूर्व दस हजार स्क्वायर फुट जमीन की रजिस्ट्री जिला निबंधन कार्यालय में हुई. मौके पर पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बांका व जिला कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह उपस्थित थे. जिला भाजपा को लंबे समय से जमीन की तलाश थी. सूत्रों का कहना है कि पौष मास की समाप्ति के बाद शुभ तिथि देखकर कार्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. जानकारों का कहना है कि 12 साल के इंतजार के बाद कार्यालय के लिए जमीन मिला है तो भवन निर्माण कार्य भी भव्य तरीके से होगा. देवघर में भाजपा का जिला कार्यालय बन जाने से यहां से संथाल के अलावा बिहार व बंगाल की राजनीति भी प्रभावित होगी. भाजपा के बनने वाले कार्यालय में आवासन के अलावा प्रशिक्षण व सभागार आदि की व्यवस्था आधुनिक तरीके से सुलभ होगा. इस खबर के फैलते ही जिला भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है. कार्यकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय के बाद जिला भाजपा कमेटी ने इतिहास रचने का काम किया है.

इसे भी पढ़ें: कोडरमा के झुमरीतिलैया झंडा चौक पर महिला के साथ हुई छिनतई

आधुनिक व भव्य होगा कार्यालय भवनः नारायण

स्थानीय विधायक सह भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण दास ने कहा की पार्टी को लंबे इंतजार के बाद जमीन की तलाश पूरी हुई है. दो दिन पूर्व पहले जमीन की रजिस्ट्री हुई है. नए कार्यालय भवन में शहर के किसी कोने से 5 से 10 मिनट में पहुंचा जा सकता है. कार्यालय में प्रशिक्षण हाल, सभागार, आवासन, कार्यालय कक्षा के अलावा अन्य सारी व्यवस्थाएं होंगी. इससे कार्यकर्ताओं का मान सम्मान भी बढ़ेगा साथ ही पार्टी कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं को उचित माहौल भी उपलब्ध होगा. यहां बिहार, बंगाल, व झारखंड की प्रभावित होगी. कार्यालय राष्ट्र का आधुनिक व भव्य कार्यालय भवन होगा. इस उपलब्धि के लिए पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं.

देवघर से साधा जाएगा संथाल व बिहार कोः दिलीप

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने पार्टी को कार्यालय भवन उपलब्ध होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि देवघर में बनने वाला भाजपा का जिला कार्यालय झारखंड का पहला और सबसे बड़ा जिला कार्यालय होगा. यहां से संथाल परगना सहित बिहार व बंगाल की राजनीति को भी साधने का काम किया जाएगा. साथ ही कार्यकर्ताओं को अच्छी तरह से तैयार कर उचित राजनीतिक माहौल उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए पार्टी लगभग 12 सालों से इंतजार कर रही थी. अब जमीन उपलब्ध होने के बाद शीघ्र ही शुभ तिथि देखकर भवन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button