Corona_UpdatesNational

BJP सांसद का आरोप- Corona संक्रमण के मामले छुपाने की कोशिश कर रही उद्धव सरकार

Aurangabad: राज्यसभा के सदस्य एवं भाजपा नेता डॉ. भागवत कराड ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार जिले में कम जांच करके औरंगाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की असल तस्वीर छुपाने की कोशिश कर रही है. सांसद ने औरंगाबाद में संक्रमण के बारे में दावा किया कि जिले में जांच क्षमता का पूरा इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- दिल्ली नगर निगमों का दावाः संक्रमण से 2000 से अधिक लोगों की हुई मौत

सुविधाओं का पूरी तरह से नहीं हो रहा इस्तेमाल

उन्होंने कहा कि पहले एक व्यक्ति के संक्रमित पाये जाने पर कम से कम 80 से 90 संदिग्ध मरीजों की जांच की जाती थी. इस रणनीति ने औरंगाबाद में कोरोना वायरस मामलों को नियंत्रित करने में मदद की थी. कराड ने आरोप लगाया कि हालांकि जिले में जांच की पर्याप्त सुविधा है, लेकिन उसका पूरा इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है.

उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार औरंगाबाद में कम जांच करके कोरोना वायरस के मामलों की असल संख्या छुपाने की कोशिश कर रही है. भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि जिले की पृथक-वास सुविधाओं का भी पूरी तरह इस्तेमाल नहीं किया गया था.

उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन का दावा है कि जिले में 7,000 से 9,000 लोगों को पृथक-वास केंद्रों में रखा जा सकता है, तो संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों को घर में पृथक-वास में क्यों रखा गया है? कराड ने कहा कि यदि बिना लक्षण वाले संक्रमित लोगों और संदिग्धों की आक्रामक तरीके से जांच की जाए और उन्हें केंद्रों में पृथक-वास में रखा जाए तो हालात काबू में किये जा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- CoronaUpdate: संक्रमण के टूटे सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 11,000 के करीब नये केस, लगभग 400 लोगों की मौत

क्या कहना है पूर्व मंत्री अतुल सावे का

इस बीच, पूर्व मंत्री एवं औरंगाबाद से भाजपा विधायक अतुल सावे ने कहा कि शहर के अस्पतालों को कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए चिह्नित किया जाए. सावे ने दावा किया कि मौजूदा स्वास्थ्य संकट के बीच औरंगाबाद में चिकित्सकों को दिया जा रहा वेतन मुंबई में उनके समकक्षों को दिए जा रहे वेतन से बहुत कम है.

उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में चिकित्सकीय पेशेवरों का वेतन समान होना चाहिए, तभी और चिकित्सक इस वैश्विक महामारी के बीच काम करने के इच्छुक होंगे. एक जिला अधिकारी ने बताया कि औरंगाबाद में शुक्रवार सुबह तक कोरोना वायरस संक्रमण के 2,524 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 1,363 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 128 लोगों की मौत हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें- अमेरिका के बाद भारतीय बाजार में हाहाकार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1100 अंक लुढ़का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button