National

मायावती ने BJP पर कांग्रेस जितनी भ्रष्ट पार्टी होने का लगाया आरोप

Kurukshetra : बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा पर कांग्रेस जितनी भ्रष्ट पार्टी होने का आरोप लगाया है. साथ ही लोगों से लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी और उसके गठबंधन सहयोगियों को समर्थन देने की अपील की.

मायावती ने बसपा और उसकी सहयोगी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की संयुक्त रैली में दावा किया कि कांग्रेस और भाजपा दलितों के समर्थन से सत्ता में आईं, “लेकिन उनके लिये कुछ नहीं किया.

उन्होंने रैली में कहा कि हमें उन्हें दोबारा सत्ता में नहीं आने देना चाहिए. गौरतलब है कि बसपा ने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से शशि सैनी को उम्मीदवार बनाया है.

इसे भी पढ़ेंःकेजरीवाल, आतिशी व सिसोदिया को गंभीर ने भेजा मानहानि नोटिस, कहा- बिना शर्त मांगे माफी

गरीबी मिटाने में नाकाम रही कांग्रेस

मायावती ने कहा कि कांशीराम दलितों की बदहाली को समझते थे और उन्होंने उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने और एकता के लिये देशभर में आंदोलन चलाया, इसके बाद उन्होंने बसपा की स्थापना की. मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने दशकों तक देश पर शासन किया, लेकिन गरीबी मिटाने में नाकाम रही.

बसपा प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस के नक्शेकदम पर चलते हुए भाजपा ने भी उद्योगपतियों और अमीरों का हित देखा. पांच साल के अपने पूरे कार्यकाल में भाजपा जुमलेबाजी में व्यस्त रही, लेकिन यह काम नहीं आने वाला.

उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी नाकामियों से लोगों का ध्यान हटाने के लिये राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठा रही है. हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटों के लिए 12 मई को मतदान होना है.

Related Articles

Back to top button