
Chatra : सिमरिया के एक पत्रकार के साथ हुई मारपीट के मामले में सोमवार को पीड़ित पत्रकार व उनके सहयोगियों द्वारा सिमरिया चौक पर आमरण अनशन किया गया. इसका समर्थन विभिन्न क्षेत्रों से आये पत्रकारों ने किया. अनशनकारी पत्रकार का कहना था कि जब तक मारपीट के अभियुक्त गिरफ्तार नहीं होंगे, आमरण अनशन जारी रहेगा. इसके बाद दोपहर बाद मारपीट के मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसकी सूचना थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने दूरभाष पर अनशनकारी को दी.
इसे भी पढ़ें- बाइक चोर गिरोह का सदस्य पिस्टल और चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार
गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद एटक नेता विनोद बिहारी पासवान ने जूस पिलाकर अनशनकारी पत्रकार का अनशन तुड़वाया. गौरतलब है कि हिंदी दैनिक पत्रकार के साथ आठ दिसंबर को मारपीट की गयी थी. मारपीट का आरोप सिमरिया निवासी मो अबरार, मो माज और मो मुजम्मिल पर लगा था. मारपीट के बाद दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.
धरना-प्रदर्शन में पत्रकार जितेंद्र कुमार, अजीत सिन्हा, विकास कुमार, अशोक कुमार, संजय कुमार, सुशांत पाठक, महेंद्र कुमार, विष्णु प्रसाद सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- स्कॉलरशिप योजना लागू करने में हुई अनियमितता और गबन मामले की एसीबी करेगा जांच, सीएम ने दी स्वीकृति




