BiharCrime News

आरा में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

Aara: जिले में मंगलवार को अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी. घटना टाउन थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी के पास की है. सुबह में युवक बाइक से घर लौट रहा था. तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसकी गर्दन में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान सुशील के रूप में हुई है, जो पेशे से इलेक्ट्रीशियन था.

एएसपी हिमांशु ने कहा कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है. उस इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. पूर्व की रंजिश में हत्या की बात सामने आ रही है. कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें :  सीतामढ़ी में अपराधियों ने की आभूषण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

Related Articles

Back to top button