Uncategorized

वार्ड-31  का हाल : सड़क और पानी की समास्या तो हुई दूर, पर गंदगी ने किया बेहाल

Ranchi : रांची नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-31 में विगत वर्षों में सड़क, बिजली और पानी के मामले में लोगों को थोड़ी राहत तो जरूर मिली है. मगर अभी भी कई चुनौतियों से छुटकारा नहीं मिला है. वार्ड नंबर 31 के जय प्रकाश नगर स्थित बजरंग तेल मिल गली के लोगों का मानना है कि विगत वर्षों में वार्ड में सड़क, पानी और प्रकाश व्यवस्था को लेकर काफी काम हुआ है. लेकिन गंदगी के अंबार से निजात नहीं मिली है. जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ता है. वार्ड नंबर 31 में जयप्रकाश नगर के अंतर्गत केशव नगर, बजरंग तेल मिल गली, मधुकम, चूना भट्ठा आदि का क्षेत्र आता है, जहां पिछले कुछ साल में पीसीसी, कालीकरण सड़क बनी है. वहीं 40 से ऊपर निगम के बोरिंग वाटर कनेक्शन लगाए गए हैं. इस लिहाज से सड़क-पानी की समस्या इस वार्ड में तो नहीं है, पर स्वच्छता की कमी अभी भी है.

इसे भी देखें- वार्ड 27 के लोगों का दर्द : पानी की किल्लत ने किया बेहाल

समय पर कचरे का उठाव नहीं

स्थानीय निवासी संतोष का कहना है कि इधर समय पर कचरा का उठाव नहीं होता, जिसके कारण कचरा सड़क पर बिखर जाता है. वहीं दीपू कुमार कहते हैं कि चूंकि इस मुहल्ले की आधी से ज्यादा आबादी झुग्गी-झोपड़ी वाली है, इसलिए पांच साल में काफी लोगों का राशन कार्ड, विधवा और वृद्धा पेंशन समेत कई गरीबों को पीएम आवास योजना का भी लाभ मिला है. वहीं दूसरी तरफ पार्षद आशा देवी के द्वारा कई विकास का काम किए जाने के बाद भी मुहल्ले की गंदगी चुनौती बनी हुई है. इस पर पार्षद कहती हैं कि पहले इधर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप थी. लेकिन विगत कुछ वर्षों में गली-मुहल्ले की हालत में सफाई के दृष्टिकोण से काफी सुधार आया है.

इसे भी देखें-

ff

गिनाई उपलब्धियां

पार्षद आशा देवी ने अपनी कई उपलब्धियां गिनवाई, जबकि मौजूदा समस्याओं का जवाब गोलमटोल अंदाज में टालती दिखीं. उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में मैंने पानी के लिए 42 मिनी एचवाईडीटी लगवाई, लगभग 250 लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ मिला है. पांच हजार गरीब परिवार का राशन कार्ड बना है. अपने क्षेत्र की 90 प्रतिशत सड़क पक्की है. 1200 एलईडी लाइट लगाई गई. इसके अलावा दो सौ लोगों का विधवा और वृद्धा पेंशन का लाभ मिल रहा है. आशा देवी ने अपने कार्यों के बूते फिर से जनता का साथ मिलने की उम्मीदें तो बांधी हैं, मगर चुनाव में और भी कई दिग्गज होंगे और जनता सोच समझकर और देख-परखकर अपना फैसला करती है.  

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button