
Ranchi : रांची विधानसभा में व्याप्त बिजली-पानी की समस्याएं दूर करने की मांग को लेकर झमुमो महिला मोर्चा ने शनिवार को प्रदर्शन किया. झामुमो की केंद्रीय अध्यक्ष डॉ महुआ माजी के नेतृत्व में पिस्का मोड़ ओटीसी ग्राउंड से तख्तियां और घड़ा लेकर झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा और प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी रातू रोड दुर्गा मंदिर तक गए. इस दौरान बिजली-पानी की नियमित आपूर्ति करने की मांग की गई.
इसे भी पढ़ें- हां गोमिया में हुआ भीतरघात, क्या पार्टी करेगी कार्रवाई
बुनियादी सुविधाओं को तरस रही जनता
प्रदर्शन के दौरान झारखंड महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष डॉ महुआ माजी ने कहा कि एक तरफ नगर विकास मंत्री स्मार्ट सिटी बनाने की बात करते हैं और दूसरी तरफ रांची की जनता बुनियादी सुविधाओं के लिये तरस रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने मोमेंटम झारखंड में जितना पैसा खर्च किया उसका दस प्रतिशत भी अगर पानी-बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं पर खर्च होता तो रांची की जनता को पानी-बिजली के लिए तरसना नहीं पड़ता. डॉ महुआ माजी ने कहा कि जब तक सरकार अपनी नींद से नहीं जाग जाती और जनता को मूलभूत सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध नहीं हो जाती तब तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




