Crime NewsJharkhandRanchi

मेडिका हॉस्पिटल के वाइस प्रेसिडेंट से बाइक सवार अपराधियों ने लूटी कार

Ranchi: बाइक सवार अपराधियों ने मेडिका हॉस्पिटल के वाइस प्रेसिडेंट अनिल कुमार की कार लूट ली. यह घटना शनिवार की रात कांके थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड में हुई. मेडिका अस्पताल के वाइस प्रेसिडेंट अनिल कुमार और मार्केटिंग हेड गौरव शर्मा से हथियार के बल पर लूट की घटना हुई.

अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर वोल्वो कार, 25 हजार नगद और मोबाइल फोन लूट लिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी है. हालांकि अब तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

इसे भी पढ़ें- Corona: 22 अगस्त को 872 नये संक्रमित मिले, 13 मौतें, झारखंड में कुल 29103 केस

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार मेडिका अस्पताल के वाइस प्रेसिडेंट अनिल कुमार और मार्केटिंग हेड गौरव शर्मा सीआरपीएफ कैंप, सैम्बो से मेडिका अस्पताल लौट रहे थे. इसी दौरान अनिल कुमार के मोबाइल पर कॉल आया और उन्होंने कार की स्पीड धीमी कर दी. वो फोन पर बात कर रहे थे इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी उनकी कार के पास पहुंचे. अपराधियों ने अनिल कुमार को हथियार दिखाते हुए गाड़ी से उतरने के लिए बोला. हथियार देख अनिल और गौरव दोनों ही कार से उतर गये. इसके बाद अपराधियों ने कार और उनके पास से पैसे लूट लिए. साथ ही उनके मोबाइल फोन भी छिन लिए.

इसे भी पढ़ें- Bairakpur: मां को बचाने की कोशिश में गंगा में लापता हो गया छात्र

पुलिस को दी गई घटना की जानकारी

लूट की घटना के बाद दोनों ने स्थानीय लोगों से मदद मांगी और मामले की जानकारी मेडिका हॉस्पिटल प्रबंधन और रांची पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- रिसर्च में खुलासा, डेंगू होने पर कोरोना का टेस्ट भी आ सकता है पॉजिटिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button