Lead NewsNationalNEWSTOP SLIDER

BIG NEWS : पेट्रोल साढ़े 9 रुपये और डीजल 7 रुपये सस्ता हुआ, केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाई

PM उज्ज्वला योजना वाले सिलेंडर पर इस साल 200 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी

New Delhi : पेट्रोल और डीजल सहित पेट्रोलियम पदार्थों के आसमान छूती कीमतों से लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार शनिवार को कदम उठाया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला किया है. इससे पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता होगा.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी जानकारी दी है. नए रेट शनिवार रात 12 बजे से लागू होंगे. पिछले दिनों PM मोदी ने लोगों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए राज्यों को एक्साइज ड्यूटी कम करने की सलाह दी थी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Panchayat Election : वादों के ओवरडोज से मतदाता खामोश, चुप्‍पी ने बढ़ायी प्रत्‍याश‍ियों की धुकधुकी 

एक परिवार को साल में 12 सिलेंडर मिलेंगे

वित्त मंत्री ने बताया कि PM उज्ज्वला योजना वाले सिलेंडर पर इस साल 200 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी. एक परिवार को साल में 12 सिलेंडर मिलेंगे. इसका फायदा 9 करोड़ परिवारों को मिलेगा. इससे पहले, केंद्र सरकार ने 3 नवंबर 2021 को पेट्रोल पर 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 5 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी घटाई थी.

इसे भी पढ़ें : अवैध खनन को ले CM हेमंत का तेवर तल्ख, कहा- अवैध खनन हुआ तो अफसरों की खैर नहीं

Related Articles

Back to top button