HazaribaghJharkhand

हजारीबाग रेलवे स्टेशन पर कोच मेंटेनेंस डिपो का हुआ भूमिपूजन

Hazaribagh : हजारीबाग रेलवे स्टेशन पर 28 करोड़ की लागत से कोच अनुरक्षण डिपो का भूमिपूजन किया गया. दिल्ली से ऑनलाइन वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिये स्थानीय सांसद सह केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने संयुक्त रूप से अनावरण किया. हजारीबाग रेलवे स्टेशन पर सदर विधायक मनीष जायसवाल, नगर निगम की महापौर रोशनी तिर्की, उपमहापौर राजकुमार लाल उपस्थित होकर विधिवत पूजा अर्चना करके शिलापट्ट का अनावरण कर किया.

वीडियो काॅन्‍फ्रेंसिंग के जरिये स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि हजारीबाग में कनेक्टिविटी की क्रांति हो रही है, जिसके तहत एनएच सुदृढ़ हुआ, रेलवे का विकास तेज़ी से हो रहा है और अभी हाल में ही हजारीबाग हवाई अड्डा के विस्तारीकरण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया है.

इसे भी पढ़ेंःझारखंड की जेलों का हालः 29 में से सिर्फ तीन कारागार में जेलर, बाकी असिस्टेंट जेलर या क्लर्क के भरोसे

लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन भी शुरू हो जायेगा

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग की चिरपरिचित मांग थी कि यहां से महानगरों के लिए रेल परिचालन सेवा की अब जल्द शुरुआत हो सकेगी. जिस तेज़ रफ़्तार से हजारीबाग रेलवे स्टेशन और रेल परिचालन सेवा का विकास हो रहा है, उससे लगता है कि आनेवाले दिनों में जल्द ही पूरे हिंदुस्तान में हजारीबाग सबसे रिचेस्ट रेल लाइन होने के साथ ही रेवन्यू के मामलें में भी में लीड करेगा.

उन्होंने कहा कि कोच अनुरक्षण डिपो का काम संपन्न होते ही यहां से महानगरों के लिए लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन भी शुरू हो जाएगा. इस रेलवे स्टेशन का दो लक्ष्य था, जिसमें एक यहां से मिनरल ट्रांसपोर्ट करना और दूसरा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का. जिसमें से वर्तमान में मिनरल ट्रांसपोर्ट का लक्ष्य पूरी तरह सफल हो पा रहा है, लेकिन जल्द ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट के हिसाब से भी यहां से लंबी दूरी की कोच ट्रेन ना सिर्फ रुकेगी बल्कि यहां से टर्मिनेट भी किया जा सकेगा.

इसे भी पढ़ेंःगिरिडीह लोकसभाः सांसद रविंद्र पांडेय, विधायक ढुल्लू महतो और संपादक शिवशक्ति बख्शी अब क्या करेंगे ?

Related Articles

Back to top button