National

भिवंडी बिल्डिंग हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 39 हुई, रेस्क्यू जारी

सोमवार की सुबह गिरी थी तीन मंजिला इमारत

Thane: महाराष्ट्र के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत के ढहने के कारण हुए हादसे में मरनेवालों की संख्या बढ़कर 39 हो गयी है. पुलिस ने बताया कि मृतकों में 15 बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र दो साल से लेकर 15 वर्ष के बीच है.


मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक 25 लोगों को मलबे से जिंदा बाहर निकाला गया है. इन लोगों को भिवंडी और ठाणे के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. भारी बारिश के बावजूद भी खोज अभियान रातभर जारी रहा. उन्होंने बताया कि मलबे से निकले शवों की हालत बेहद खराब थी, क्योंकि वे 50 घंटे से अधिक समय से उसमें दबे थे.

इसे भी पढ़ेंः Covid Effect: 2020 में भारत की GDP में 5.9 प्रतिशत की कमी का संयुक्त राष्ट्र का अनुमान

सोमवार को गिरी थी इमारत

बता दें कि ठाणे जिले के भिवंडी के पटेल कंपाउंड स्थित एक तीन मंजिला इमारत गत सोमवार को गिर गयी थी. 43 वर्ष पुरानी ‘जिलानी बिल्डिंग’ सोमवार तड़के तीन बजकर 40 मिनट पर ढह गई थी. इमारत में 40 फ्लैट थे और करीब 150 लोग यहां रहते थे. भिवंडी, ठाणे से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित है.

इमारत गिरने के मामले में नगर निकाय के दो अधिकारियों को निलंबित किया गया है और इमारत के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि धमनकर नाका के पास नारपोली में ‘पटेल कम्पाउंड’ स्थित इमारत जब ढही, उस समय उसमें रहने वाले लोग सो रहे थे.

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और ठाणे आपदा मोचन बल (टीडीआरएफ) के कर्मी मौके पर मौजूद हैं और खोज अभियान जारी है. अधिकारी ने बताया कि यह इमारत भिवंडी-निजामपुर नगर निगम की जीर्ण-शीर्ण इमारतों की सूची में शामिल नहीं थी.

इसे भी पढ़ेंः बारिश की वजह से मुंबई हाईकोर्ट में छुट्टी, रिया और शोविक की जमानत पर सुनवाई टली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button