West Bengal

अमित शाह के नेतृत्व में दिल्ली में बनेगी बंगाल फतह की रणनीति, पूजा के पहले वर्चुअल सभा- विजयवर्गीय

 

Kolkata :  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार को हटाने व विधानसभा चुनाव में जीत की रणनीति को अंतिम रूप देगें. इसके लिए शाह व नड्डा एक अक्टूबर को दिल्ली में भाजपा की बंगाल टीम के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे.

इस बैठक में शाह व नड्डा के अतिरिक्त भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय संयुक्त महासचिव शिवप्रकाश जी व केंद्रीय सचिव व प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी अरविंद मेनन के साथ-साथ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय, प्रदेश संगठन महामंत्री सुब्रत चटर्जी, सह संगठन मंत्री अमिताभ चक्रवर्ती सहित कुल नौ पदाधिकारी रहेंगे.

इसे भी पढ़ेंः दुनिया में सबसे लंबे समय तक सेवा देनेवाले युद्धपोत आइएनएस विराट को ‘भावपूर्ण विदाई’

प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राहुल को भी आमंत्रित किया गया

 

बैठक में प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा को भी आमंत्रित किया गया है, हालांकि राष्ट्रीय सचिव के पद से हटाये जाने के बाद वह नाराज चल रहे हैं. कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि इस बैठक में चुनाव तक की पूरी रणनीति तय की जायेगी. बताया गया है कि पूजा के पहले शाह और नड्डा की वर्चुअल सभा भी होगी. उसकी तारीख तय की जायेगी तथा दीपावली के बाद शाह व नड्डा द्वारा बंगाल में सभा करने की संभावना है. भाजपा के वरिष्ठ नेता के अनुसार बैठक में संगठनात्मक मुद्दों व चुनाव की तैयारियों और विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा होगी.

चुनाव के दौरान क्या-क्या मुद्दे उठायें जायेंगे, उन पर भी चर्चा होगी. राज्य की बिगड़ी कानून व्यवस्था की स्थिति, ममता सरकार की तुष्टिकरण की नीति, भ्रष्टाचार, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था की अव्यवस्था, राजनीतिक हिंसा सहित विभिन्न मुद्दों को चुनाव के दौरान उठाये जाने की संभावना है. उल्लेखनीय है कि हाल में दिल्ली में प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों व सांसदों की चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई थी. उस बैठक में नड्डा भी शामिल हुए थे. एक अक्टूबर की बैठक में उसे अंतिम रूप दिये जाने की संभावना है.

इसे भी पढ़ेंः Yono ग्राहकों के लिए SBI का फेस्टिव ऑफर, होम और पर्सनल लोन पर नो प्रोसेसिंग फीस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button